ईरानी राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के प्रमुख ने कहा है क

ईरान का स्पष्ट रुख- पाकिस्तान दौरे में परमाणु मुद्दा एजेंडे से बाहर

Iran Keeps Nuclear Issue Off Agenda in Pakistan Visit

तेहरान (ईरान)। ईरानी संसद के राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने कहा है कि उनके विदेशमंत्री अब्बास अराघची सिर्फ द्विपक्षीय संबंधों पर बातचीत के लिए पाकिस्तान गए हैं।

परमाणु मुद्दे पर वार्ता ईरान की रेड लाइन

उन्होंने कहा कि परमाणु मुद्दे पर वार्ता अब भी ईरान की रेड लाइन है। इसपर पाकिस्तान में कोई वार्ता नहीं होगी। 'एक्स' पर अपने पोस्ट में अजीजी ने कहा कि उन्होंने विदेशी पत्रकारों से बातचीत में स्पष्ट कर दिया था कि उनके देश के विदेशमंत्री अराघची द्विपक्षीय संबंधों पर वार्ता के लिए इस्लामाबाद गए हैं। इस दौरे में परमाणु मुद्दे पर वार्ता का उनका कोई एजेंडा नहीं हैं। परमाणु मुद्दा को ईरान बुनियादी रेड लाइन मानता है।

व्हाइट हाउस के बयान से अलग ईरान का रुख

उनका यह वक्तव्य ह्वाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट के इसके पहले के वक्तव्य के उलट है। लेविट ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और दामाद जेरेड कुशनर को भी वहां भेजा गया है। वे आज पाकिस्तान पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/iran-rules-out-direct-talks-with-us-during-islamabad-visit/179124

इस्लामाबाद दौरे पर ईरान का साफ संदेश, अमेरिका से बातचीत की नहीं कोई योजना