ईरान ने मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैन्य अड्डों पर दाग

ईरान ने मिडिल ईस्ट में अमेरिकी ठिकाने पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें, CENTCOM ने सभी हमले किए नाकाम

Representative Image

वॉशिंगटन (अमेरिका)। ईरान ने मंगलवार को मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सेना पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिसे अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने अचानक हमला करने की कोशिश बताया है। 'एक्स' पर एक पोस्ट में, CENTCOM ने कहा कि अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) द्वारा दागी गई सभी मिसाइलों को सफलतापूर्वक रोक दिया।

CENTCOM बोला- हमारी सेना पूरी तरह तैयार

पोस्ट में लिखा था, "आज शाम 5:45 बजे (ET), इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की सेनाओं ने मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी सेना पर अचानक हमला करने की कोशिश में ईरान से कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। ईरान की सभी मिसाइलों को सफलतापूर्वक रोक दिया गया।" CENTCOM ने आगे कहा कि अमेरिकी सेना सतर्क और पूरी तरह तैयार है।

<blockquote lang="en" dir="ltr">At 5:45 p.m. ET today, Islamic Revolutionary Guard Corps forces launched multiple ballistic missiles from Iran in an attempted surprise attack on U.S. forces based in the Middle East. All Iranian missiles were successfully intercepted. U.S. forces remain vigilant and at a high…</p>&mdash; U.S. Central Command (@CENTCOM) <a href="https://x.com/CENTCOM/status/2082231500318114110?ref_src=twsrc%5Etfw">July 28, 2026</a></blockquote> <script async src="https://platform.x.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

जॉर्डन था निशाना, खाड़ी देशों ने जताई कड़ी आपत्ति

इसी बीच, Axios ने बताया कि ईरान ने मंगलवार को जॉर्डन में एक अमेरिकी सैन्य अड्डे की ओर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जो राजनयिक समाधान के लिए ट्रंप द्वारा पिछले शुक्रवार को तेहरान के खिलाफ हमलों को रोकने के बाद से इस क्षेत्र में अमेरिकी अड्डे पर ईरान का पहला हमला है। इस हमले के बाद, खाड़ी देशों की सरकारों ने जॉर्डन के खिलाफ की गई इस आक्रामक कार्रवाई की निंदा की। कुवैत और कतर दोनों ने जॉर्डन के इलाके को निशाना बनाकर किए गए ईरानी हमलों की कड़ी निंदा की। ​(भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: ईरान का अमेरिका को दोटूक संदेश, 'कभी नहीं होगा समझौता'