इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच यु

ट्रंप के शांति के दावे पर ईरान का पलटवार: कहा- 'ट्रंप खुद से ही बातें कर रहे हैं'

फाइल फोटो

तेहरान। इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच युद्धविराम को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के जवाब में ईरानी सेना ने अमेरिकी राष्ट्रपति का माखौल उड़ाया है। उसने ईरान की ओर से युद्धविराम की बात को सिरे से खारिज कर दिया है। ईरानी सेना के प्रवक्ता ने एक नया बयान सामने आया है, जिसने माहौल को और गरमा दिया है। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से युद्धविराम की बात कही गई थी, लेकिन ईरान ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया।

ईरानी सेना का तंज- "अमेरिका खुद से ही कर रहा बातचीत"

ईरानी सेना के एक प्रवक्ता ने डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमेरिका के ये दावे हकीकत से कोसों दूर हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि 'अमेरिका खुद से ही बातचीत कर रहा है', यानी न तो अमेरिका की हमसे कोई औपचारिक बातचीत हुई है और न ही हमने अमेरिका से किसी भी तरह का युद्धविराम तय करने की अपील की है। ईरानी सेना के इस बयान से साफ है कि दोनों पक्षों के बीच भरोसे की कमी अब भी बनी हुई है। हालात फिलहाल शांत होने की बजाए और उलझते नजर आ रहे हैं। ऐसे में सीजफायर को लेकर उठ रही खबरों पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

प्रवक्ता जोल्फागारी का हमला- अमेरिकी ताकत पर उठाए सवाल

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के दरम्यान एक तीखा बयान सामने आया है। ईरानी सेना के खातम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता, लेफ्टिनेंट कर्नल इब्राहिम जोल्फागारी ने सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित एक पूर्व-रिकॉर्डेड वीडियो में अमेरिका और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर खुलकर निशाना साधा। अपने बयान में जोल्फागारी ने अमेरिका की रणनीतिक क्षमता पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस ताकत का दावा अमेरिका करता रहा है, वह अब असफलता में बदल चुकी है। उन्होंने तंज किया कि जो देश खुद को दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति बताता है, अगर वह मौजूदा हालात से निकल सकता, तो अब तक निकल चुका होता। इस बयान को दोनों देशों के बीच जारी बयानबाज़ी और तनाव का एक और उदाहरण माना जा रहा है, जहां शब्दों की जंग लगातार तेज होती जा रही है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/iran-launches-80th-wave-of-attacks-trump-declares-military-victory/151625

ईरान के ‘ऑपरेशन ट्रू प्रामिस-4’ की 80वीं लहर, ट्रंप का दावा: 'जंग हम जीत चुके हैं'