ईरान में इस्लामिक गणतंत्र की 47वीं वर्षगांठ: कमांडर तंगसीरी को दी गई अंतिम विदाई
तेहरान (ईरान)। इस्लामिक गणराज्य ईरान की स्थापना की 47वीं वर्षगांठ के मौके पर ईरान की राजधानी तेहरान में बुधवार को हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुए। इस दौरान उन्होंने इजरायली हमले में मारे गए IRGC (इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स) के नौसेना कमांडर अलीरेज़ा तंगसीरी को अंतिम विदाई दी। अमेरिका और इजरायल के साथ बढ़ते तनाव के बीच, जनाजे में शामिल लोगों ने प्रतिरोध जारी रखने की कसम खाई।
47 साल पहले आज ही के दिन हुई थी शुरुआत
यह दिन ऐतिहासिक रूप से भी महत्वपूर्ण था क्योंकि आज ही के दिन 1 अप्रैल 1979 को ईरान में राजशाही के 2500 साल पुराने शासन को खत्म कर इस्लामिक गणतंत्र की स्थापना की गई थी। हालांकि इस साल की वर्षगांठ का माहौल काफी अलग है। ईरान बीते 28 फरवरी से अमेरिका और इजरायल की ओर से लगातार हो रही बमबारी का सामना कर रहा है।
कमांडर तंगसीरी: होर्मुज जलडमरूमध्य की घेराबंदी के सूत्रधार
कमांडर अलीरेज़ा तंगसीरी को IRGC के सबसे प्रभावशाली चेहरों में गिना जाता था। उन्हें इस युद्ध के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को अमेरिकी और इजरायली जहाजों के लिए बंद करने का मुख्य रणनीतिकार माना जाता है। जब उनका ताबूत भीड़ के बीच से निकला, तो लोगों की आंखें नम थीं और हाथों में 'बदला' लिखे पोस्टर थे।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/uttar-pradesh-reopens-scholarship-portal-for-missed-students/153934