इजरायल और अरेरिकी के 'ऑपरेशन रोरिंग लायन' के तहत क

अमेरिका-इजरायल हमले के जवाब में ईरान का पलटवार, 8 देशों पर किया जवाबी कार्रवाई

Iran Retaliates After ‘Operation Roaring Lion’, Blasts Rock Gulf Region

अबूधाबी/दुबई। इजरायल और अरेरिकी के 'ऑपरेशन रोरिंग लायन' के तहत किए गए हमले के जवाब में ईरान ने UAE सहित अमेरिका के 8 सहयोगी देशों पर जवाबी कर्रवाई करते हुए हमला किया है। इस हमले के बाद कतर, आबू धाबी, दुबई, बहरीन समेत अलग-अलग स्थानों पर लगातार धमाकों की आवाजें सुनी जा रही है। 

अमेरिकी ठिकानों पर चौतरफा मिसाइल अटैक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने पड़ोसी देश UAE, बहरीन, कुवैत, कतर, ओमान, सऊदी अरब, जॉर्डन, इराक स्थित अमेरिका के बड़े सैन्य ठिकानों को निशाना बने हुए मिसाइल बरसा रहा है। वहीं हूती और हिजबुल्लाह ने भी ईरान को समर्थन देते हुए लेबनान से इजरायल पर मिसाइलें दागी हैं।

दुबई से अबूधाबी तक दहशत का माहौल

अबूधाबी से दुबई तक हालात काफी तनावपूर्ण बने हुए हैं। दुबई की मशहूर इमारत बुर्ज खलीफा के पास भी धमाकों की आवाज़ सुनी गई है। वहां रह रहे लोगों में दहशत का माहौल है। हर तरफ धमाकों की आवाजें सुनी जा सकती हैं। चारों तरफ आग की लपटें और धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा है। कई लोगों ने इन हमलों की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस हमले के बाद बहरीन ने ईरान पर धोखा देने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/6-trainee-constables-issued-show-cause-notice-for-violating-uniform-decorum/146442

रीवा के पुलिस प्रशिक्षण शाला में आरक्षकों का वर्दी में वीडियो वायरल, छह को नोटिस