ईरान के विदेश मंत्रालय ने शनिवार (स्थानीय समय) को

इस्लामाबाद दौरे पर ईरान का साफ संदेश, अमेरिका से बातचीत की नहीं कोई योजना

Iran Rules Out Direct Talks with US During Islamabad Visit

तेहरान (ईरान)। ईरान के विदेश मंत्रालय ने शनिवार (स्थानीय समय) को कहा कि विदेशमंत्री अब्बास अराघची के नेतृत्व में इस्लामाबाद गए दल के साथ अमेरिका की बातचीत होना तय नहीं है। ईरानी विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाइल ने कहा कि विदेशमंत्री अब्बास अराघची के नेतृत्व में एक दल इस्लामाबाद पहुंच गया है। क्षेत्रीय शांति को बढ़ावा देने के लिए वहां उनकी पाकिस्तानी नेताओं से बातचीत होगी।

ईरान ने स्पष्ट किया—अमेरिका से सीधी वार्ता की कोई योजना नहीं

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस दौरे में ईरान और अमेरिका के बीच सीधी वार्ता की कोई योजना नहीं है। बघाई ने 'एक्स' पर अपने पोस्ट में अराघची ने कहा है कि हम पाकिस्तान की सरकारी यात्रा पर इस्लामाबाद पहुंचे हैं। विदेशमंत्री अराघची शीर्ष अधिकारियों से अमेरिका से युद्ध खत्म कराने और क्षेत्र में शांति की पुनर्स्थापना के लिए मध्यस्थता और अपने प्रभाव का इस्तेमाल करने के बारे में बात करेंगे।

ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता की कोई योजना नहीं है। पोस्ट में कहा गया है कि ईरान के विचारों से पाकिस्तान को अवगत करा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/irans-foreign-minister-in-islamabad/179113

इस्लामाबाद पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री, ट्रंप के दूतों से मुलाकात की चर्चा