ईरानी सरकार ने होर्मुज में जब्त वाणिज्यिक कंटेनर क

ईरान ने होर्मुज में जब्त जहाज का फुटेज किया जारी

Iran shares footage of Ships in Hormuz

तेहरान (ईरान)। ईरानी सरकार ने होर्मुज जलडमरूमध्य में जब्त वाणिज्यिक कंटेनर का फोटो प्रकाशित किया है। 'अल जजीरा ने इस आशय की रिपोर्ट दी है। इस दृश्य (विजुअल) प्रमाण में दिखाया गया है कि मास्क पहने ईरानी सेना के सदस्य मालवाही जहाज को नियंत्रण में लेकर पतवार पर चढ़े हैं।

ईरानी बंदरगाहों की ओर ले जाए जा रहे दोनों जहाज

इससे पहले इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कार्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि उसके सुरक्षा बलों ने होर्मुज में दो जहाजों को पकड़ा है। जहाज पर कब्जे के इस आपरेशन के बाद सैन्य विंग ने इस बात की पुष्टि की कि स्थिति नियंत्रण में है और दोनों जहाजों को ईरानी बंदरगाहों की ओर ले जाया जा रहा है।' अल जजीरा' की रिपोर्ट के अनुसार, क्षेत्रीय तनाव चरम पर होने और नाकेबंदी के बीच जारी किए गए इस विडियो का उद्देश्य नौसना की क्षमता का प्रदर्शन करना है।

पनामा ने की जहाज जब्त किए जाने की कड़ी निंदा

पनामा ने 'एमएस फ्रांसिसका' जहाज को जब्त किए जाने के जाने की कड़ी निंदा की है। उसने कहा है कि उसका ध्वज लगे जहाज को कब्जे में लेना अवैध है। उसके विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि इटली का यह जहाज पनामा के ध्वज तले रजिस्टर्ड है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/slow-wheat-procurement-in-mp-hits-national-stock/178558

मध्य प्रदेश में धीमी गेहूं खरीद से 16% तक घटी राष्ट्रीय प्रोक्योरमेंट