जापान में ईरानी दूतावास ने कहा कि अमेरिका जो सैन्य

ईरान ने अमेरिका के 'अंतिम प्रस्ताव' को ठुकराया, कहा- कूटनीति से दबाव डालना बंद करे वॉशिंगटन

Iran Slams US 'Final Offer' as Unilateral Pressure Tactics

टोक्यो (जापान)। जापान में ईरानी दूतावास ने कहा कि अमेरिका जो सैन्य हमले में नहीं पा सका, वह राजनय (कूटनीति से हासिल नहीं कर सकता है। इसके साथ ही ईरान ने कहा कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने जो 'सबसे अच्छा और अंतिम प्रस्ताव' रखा है उसपर गौर नहीं किया जा सकता क्योंकि वह एकतरफा है।

जेडी वेंस के प्रस्ताव पर ईरान का पलटवार

दूतावास ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा है- 'इस्लामाबाद में ताजा दो बिंदु: जो आप सैन्य हमले में पाने में विफल रहे उसे राजनयिक माध्यम से नहीं पा सकेंगे। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने जिसे सबसे अच्छा और अंतिम प्रस्ताव कहा है सहज रूप से दोनों पक्षों के लिए है। उसे एकतरफा नहीं कहा जा सकता या ऐसा हथियार जिसे एक तरफ से इस्तेमाल किया जा सकता।'

युद्ध के मैदान की हार को शर्तों से थोपने की कोशिश

ईरान ने उल्लेख किया कि वेंस का यह वक्तव्य कि 'वे आपकी शर्तों को स्वीकार करने के लिए नहीं चुने गए हैं', दबाव का तर्क है। इसके पीछे दबाव डालने का प्रयास है कि दूसरा पक्ष उन मांगों को स्वीकर करे जिसे युद्ध के मैदान में सफलता पूर्वक रोकने में सफल रहा है। यह दबाव का तर्क है। यह उल्लेखनीय है कि इस पूरी प्रक्रिया में उकसावे की कार्रवाई दूसरे पक्ष ने शुरू की है, ईरान ने नहीं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/shimla-police-busts-drug-racket-3-held-with-928-kg-opium/156763

नारकंडा में 9 किलो अफीम और 12 लाख कैश के साथ तीन नेपाली नागरिक गिरफ्तार