मध्य पूर्व में भारी तनाव: अमेरिकी हवाई हमलों के जवाब में ईरान का पलटवार, सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना
तेहरान (ईरान): मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। ईरानी समाचार एजेंसी आईआरएनए (IRNA) की रिपोर्ट के अनुसार, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) की नौसेना ने ईरानी तटीय क्षेत्रों पर हुए अमेरिकी हवाई हमलों के जवाब में क्षेत्र में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।
बातचीत के बीच हमला: ईरान का अमेरिका पर आरोप
इस सैन्य कार्रवाई के बीच, ईरान की इस्लामिक सलाहकार सभा के सदस्य इब्राहिम अजीजी ने अमेरिका पर युद्धविराम के सिद्धांतों का उल्लंघन करने का गंभीर आरोप लगाया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, "अमेरिका ने एक बार फिर बातचीत के बीच ईरान पर हमला किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिखा दिया है कि वह बातचीत या युद्धविराम के सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्ध नहीं हैं। युद्धविराम का यह लापरवाह उल्लंघन हमेशा की तरह उन्हें पीछे हटने और पछताने की ओर ले जाएगा। आरोप-प्रत्यारोप का खेल अब काम नहीं करेगा।"

The U.S. attacked Iran in the middle of negotiations once again.

The failed U.S. President has shown he has no commitment to the principles of negotiation or a ceasefire.

This reckless violation of the ceasefire will, as always, lead to retreat and regret on their part.

The…
— ابراهیم عزیزی (@Ebrahimazizi33) June 26, 2026

'हिंसा का जवाब हिंसा से दिया जाएगा': जेडी वेंस
ईरानी हमलों और आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने X पर लिखा. "ईरान ने युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं और हमने इसका सम्मान किया है। अगर उन्हें समझौता ज्ञापन (MoU) के लागू होने के तरीके पर कोई असहमति है, तो वे फोन कर सकते हैं। लेकिन, हिंसा का जवाब हिंसा से ही दिया जाएगा।"

Iran signed a ceasefire agreement. We have honored it. If they have disagreements about how the MOU is being applied, they can pick up the phone.

But violence will be met with violence. https://t.co/VWnBS1PWaV
— JD Vance (@JDVance) June 26, 2026

इज़राइल-लेबनान समझौता और अमेरिकी विदेश मंत्री का बयान
इन हमलों से ठीक पहले, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इज़राइल और लेबनान के बीच एक ऐतिहासिक त्रिपक्षीय ढांचागत समझौते (Framework Agreement) पर हस्ताक्षर किए जाने की जानकारी साझा की थी। रुबियो ने कहा था कि अमेरिका इस शांति और आपसी सह-अस्तित्व के भविष्य की ओर बढ़े कदम का हिस्सा बनकर गौरवान्वित है, हालांकि अभी और काम करना बाकी है।
"आसमान की ओर देखना होगा" - ईरान की भीषण चेतावनी
ईरान के खातम अल-अनबिया केंद्रीय मुख्यालय के आधिकारिक सैन्य प्रवक्ता इब्राहिम अल-फिकर ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि इस बार ईरान की प्रतिक्रिया 'अभूतपूर्व' होगी। यह मुख्यालय IRGC और नियमित ईरानी सेना के बीच समन्वय स्थापित करने वाला मुख्य ऑपरेशनल कमांड सेंटर है।
अल-फिकर ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
"आपको आसमान की ओर देखना होगा। ज़ायोनी सत्ता द्वारा दक्षिणी लेबनान में युद्धविराम का उल्लंघन करने और वाशिंगटन द्वारा अपनी प्रतिबद्धताओं से मुकर जाने के कुछ घंटों बाद ही यह अमेरिकी आक्रमण हुआ है। आज रात आने वाले भीषण तूफान के लिए तैयार रहें, क्योंकि आज रात आपका कोई रक्षक नहीं है।" इस ताजा घटनाक्रम के बाद पूरे क्षेत्र में युद्ध की स्थिति और गंभीर हो गई है, और दोनों पक्षों की ओर से सैन्य चौकसी बढ़ा दी गई है।

You must look to the sky
— العميد إبراهيم ذو الفقاري (@Ibrahim_alFiqar) June 26, 2026

The American aggression came hours after the Zionist entity violated the ceasefire in southern Lebanon and Washington reneged on its commitments.
— العميد إبراهيم ذو الفقاري (@Ibrahim_alFiqar) June 26, 2026