ईरानी संसद के सदस्य इब्राहिम अजीजी ने शनिवार को कह

हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का नया दांव, अमेरिका समर्थकों के लिए रास्ता होगा बंद

International Shipping

तेहरान। ईरानी संसद के सदस्य इब्राहिम अजीजी ने शनिवार को कहा कि ईरान ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री यातायात को नियंत्रित करने के लिए एक नया ‘पेशेवर तंत्र’ तैयार किया है। इसे जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा और यह एक निर्धारित समुद्री मार्ग के जरिए लागू होगा।

समुद्री ट्रैफिक पर नया नियंत्रण तंत्र

अजीजी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि यह प्रस्तावित तंत्र ईरान की राष्ट्रीय संप्रभुता के दायरे में तैयार किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय व्यापार की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

मित्र देशों को मिलेगी विशेष सुविधा

उन्होंने कहा कि केवल व्यावसायिक जहाजों और ईरान के साथ सहयोग करने वाले देशों एवं पक्षों को ही इस व्यवस्था का लाभ मिलेगा। ईरान ने साफ किया कि इस नए तंत्र के तहत उपलब्ध कराई जाने वाली विशेष सेवाओं के लिए आवश्यक शुल्क भी वसूला जाएगा।

अमेरिका समर्थित ऑपरेटरों पर रोक

अजीजी ने यह भी स्पष्ट किया कि तथाकथित ‘फ्रीडम प्रोजेक्ट’ यानी अमेरिका से जुड़े ऑपरेटरों के लिए यह समुद्री मार्ग बंद रहेगा। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ईरान के इस नए कदम के बाद क्षेत्रीय तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

अमेरिका-इजरायल पर हमले की तैयारी का दावा

हाल ही में न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि अमेरिका और इजरायल एक सप्ताह के भीतर ईरान पर फिर से हमला करने की योजना बना रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इसके लिए संभावित टारगेट्स की सूची भी तैयार की जा रही है।

ट्रंप के बयान से बढ़ रही तल्खी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान को लेकर दिए जा रहे कड़े और धमकी भरे बयान भी दोनों देशों के बीच तनाव को और बढ़ा रहे हैं।

यह भी पढ़े: ईरान ने कहा: सुरक्षा मॉडल विफल

https://www.primenewsnetwork.in/india/iran-says-security-model-has-failed/205540