क्वेटा। ईरान और इजराइल-अमेरिका के बीच जारी संघर्ष

बलूचिस्तान में आवश्यक सामानों की आपूर्ति लड़खड़ाई, ईरान-अमेरिका युद्ध से संकट गहराया

बलूचिस्तान में आवश्यक सामानों की आपूर्ति लड़खड़ाई, ईरान-अमेरिका युद्ध से संकट गहराया

क्वेटा। ईरान और इजराइल-अमेरिका के बीच जारी संघर्ष के कारण पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के सीमवर्ती इलाकों में आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित है। इससे पाकिस्तान की अस्थिर आपूर्ति सिस्टम की पोल खुल रही है, साथ ही स्थानीय संवेदनशील आबादी को मूल्य बृद्धि और आवश्यक सामानों की कमी का सामना करना पड़ रहा है।

'बलूचिस्तान पोस्ट' की खबर के अनुसार, ईरान सीमा से लगे जिलों में भोजन सामग्रियों और ईंधन की उपलब्धता में भारी कमी आ गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मकरान और रख्शान डिवीजन के सीमावर्ती क्षेत्र पारंपरिक रूप से ईरान से आने वाले सामानों  पर निर्भर रहते हैं। इन क्षेत्रों में ग्वादर, केच, पंजगुर, चगई और वाशुक शामिल हैं। इन क्षेत्रों में ईरान से आने आने वाली वस्तुएं पाकिस्तान के शहरों के मुकाबले सस्ती ही नहीं पड़ती बल्कि आसानी से उपलब्ध भी हो जाती हैं।

व्यापारियों का कहना है कि ईरानी सीमा बंद होने और नई पाबंदियां लागू की जाने की वजह से इन क्षेत्रों में आवश्यक सामग्रियों की आमद काफी घट गई है। इस वजह से दैनिक जन जीवन काफी प्रभावित हो रहा है। मकरान व्यापारी संघ के अध्यक्ष रोशन दश्ति का कहना है कि सीमा क्षेत्र में 80 प्रतिशत ईंधन और खाद्य सामग्री की खपत ईरान से होती है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/rahul-gandhi-spoke-at-an-interactive-session-of-the-it-fraternity/147817