ईरान की अमेरिका-इजराइल को खुली चेतावनी: 'अपने बच्चों को नरक में न भेजें
तेहरान। अमेरिका और इजराइल की ईरान पर संभावित जमीनी सैन्य कार्रवाई के खिलाफ इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने चेतावनी जारी की है। आईआरजीसी ने अमेरिका की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अपने बच्चों को नरक में न भेजें। वहीं, इस्राइल ने ईरान के कई शहरों पर हमले जारी रखे हैं।
नेतन्याहू-ट्रंप पर साधा निशाना
आईआरजीसी ने अमेरिका और इस्राइल को आगाह किया है कि वे ईरान की जमीन पर किसी भी संभावित सैन्य कार्रवाई के बारे में न सोचें। आईआरजीसी ने अमेरिका और इस्राइल की जनता को संबोधित एक बयान में कहा कि बेंजामिन नेतन्याहू और डोनाल्ड ट्रंप के धोखे में अपने बच्चों को नरक में न भेजें। उन्होंने कहा कि हमलावर सैनिक ईरानी राष्ट्र के लाखों लोगों के सागर में डूब जाएंगे और गायब हो जाएंगे।"
लोगों को गुमराह करने का आरोप
इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने कहा कि युद्धक्षेत्र की वास्तविकताओं को तोड़-मरोड़ कर पेश कर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। बयान में कहा गया है, "युद्ध की सच्चाई आपको अमेरिकी गैस स्टेशनों पर, ईरान की सड़कों पर, तेल अवीव और हाइफा के आसमान में देखनी चाहिए।"
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/iran-tightens-grip-on-hormuz-imposes-heavy-ship-toll/152016