ईरान ने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों क

IRGC ने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर हमले का दावा किया

ईरान-यूएस तनाव

तेहरान,(ईरान)। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने रविवार को दावा किया है कि उसने संयुक्त मिसाइल और ड्रोन हमले के जरिए कुवैत और बहरीन में मौजूद आठ अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया है। IRGC ने इसे अमेरिकी सैन्य कार्रवाइयों के जवाब में की गई “प्रतिशोधी कार्रवाई” बताया है।

ईरान के पांच तटीय ठिकानों पर किया हमला

ईरानी सरकारी मीडिया IRIB के हवाले से जारी बयान में कहा गया, कि नौसेना और एयरोस्पेस बलों ने स्थानीय समयानुसार सुबह 2 बजे से 3 बजे के बीच बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन की मदद से कुवैत के अली अल सलेम एयरबेस और बहरीन के पोर्ट सलमान स्थित अमेरिकी पांचवें बेड़े के मुख्यालय को टारगेट किया। IRGC ने इस हमले को हालिया अमेरिकी आक्रामकता का “कड़ा और निर्णायक जवाब” बताया। बयान में दावा किया गया, कि अमेरिका ने इससे पहले ईरान के पांच तटीय ठिकानों पर हमला किया था, जिसके जवाब में यह कार्रवाई की गई।

होर्मुज जलडमरूमध्य में यातायात नियंत्रण से जुड़े अधिकार ईरान के पास

बयान में यह भी कहा गया, कि अमेरिका ने हाल ही में हुए एक कथित युद्धविराम समझौते का उल्लंघन किया है और ईरान ने चेतावनी दी है, कि भविष्य में किसी भी तरह की आक्रामकता का और भी सख्त जवाब दिया जाएगा। IRGC ने यह भी दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य में यातायात नियंत्रण से जुड़े अधिकार ईरान के पास हैं और किसी भी उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई

इस बीच, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने पहले बयान जारी कर कहा था, कि उसने ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की है, जिसमें रडार सिस्टम, ड्रोन ठिकाने, संचार नेटवर्क और एयर डिफेंस साइट्स को निशाना बनाया गया। CENTCOM के अनुसार, यह कार्रवाई उन घटनाओं के जवाब में की गई थी जिनमें ईरान पर वाणिज्यिक जहाजों पर ड्रोन हमलों का आरोप लगाया गया था, खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास।

नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह

कुवैत और बहरीन की सुरक्षा एजेंसियों ने भी मिसाइल और ड्रोन हमलों की पुष्टि करते हुए वायु रक्षा प्रणाली को सक्रिय करने और नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। बढ़ते तनाव के बीच दोनों देशों में सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया है और क्षेत्र में स्थिति लगातार तनावपूर्ण बनी हुई है। (एएनआई)

यह भी पढ़ेंः काशी दर्शन से लौटते समय दर्दनाक हादसा, मिर्जापुर में ट्रक से टकराई कार; पति-पत्नी की मौत, 4 घायल