इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कार्प्स के गन बोट की फ

ओमान के पास कंटेनर शिप पर फायरिंग, नियंत्रण कक्ष को क्षति

IRGC Gunboat Fires at Container Ship Near Oman

लंदन (यूके)। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कार्प्स के गन बोट की फायरिंग में ओमान से 15 नॉटिकल मील पर एक कंटेनर शिप के ब्रिज को भारी नुकसान पहुचा है। यूके मेरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स (यूकेएमटीओ) ने यह जानकारी दी है।

गनबोट की फायरिंग से जहाज का ब्रिज क्षतिग्रस्त

यूकेएमटीओ के अनुसार, जहाज के मास्टर ने रिपोर्ट दी कि इस्लामिक रेवोल्युशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की गनबोट ने जहाज के करीब आकर उस पर फायरिंग की। इस हमले में जहाज के ब्रिज (नियंत्रण कक्ष) को भारी नुकसान पहुंचा, हालांकि किसी तरह की आग या जनहानि की सूचना नहीं है। सभी चालक दल के सदस्य सुरक्षित बताए गए हैं।

ईरान का दावा- चेतावनी न मानने पर की कार्रवाई

ईरानी मीडिया के मुताबिक, यह कार्रवाई उस जहाज के खिलाफ की गई, जिसने सैन्य चेतावनियों का पालन नहीं किया। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। 'अल जजीरा' ने भी कहा है कि वह इस घटना की तुरंत पुष्टि नहीं कर सका।

होर्मुज जलमार्ग में बढ़ती सुरक्षा चिंताएं

ओमान के आसपास का समुद्री क्षेत्र और होर्मुज जलमार्ग वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। हाल के महीनों में यहां सुरक्षा घटनाओं में वृद्धि देखी गई है, खासकर ईरान और पश्चिमी देशों के बीच बढ़ते तनाव के चलते।

भारतीय जहाजों पर हमलों से बढ़ा तनाव

अमेरिकी नाकेबंदी के बीच मामला और तनावपूर्ण हो गया है। हाल ही में भारतीय झंडे वाले जहाजों पर भी गनबोट्स से हमले किए गए थे। इसे गंभीरता से लेते हुए भारत ने ईरानी दूतावास के राजदूत से अपनी चिंता व्यक्त की थी। विदेश मंत्रालय की ओर से एक बयान जारी कर बताया गया कि विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने राजनयिक से मुलाकात कर फिक्र जाहिर की थी।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/us-and-eu-reaffirm-support-for-india-on-pahalgam-attack-anniversary/176535

पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर अमेरिका और EU ने जताई भारत के साथ एकजुटता