अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को घोष

इजरायल-लेबनान के बीच 34 साल बाद ऐतिहासिक वार्ता की तैयारी

Israel and Lebanon Set for Historic Talks After 34 Years

वाशिंगटन (अमेरिका)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को घोषणा की कि इजरायल और लेबनान 'ऐतिहासिक वार्ता' करने वाले हैं। ये दोनों देश तीन दशक से ज्यादा समय बाद पहली उच्चस्तरीय वार्ता करने जा रहे हैं। ट्रंप ने 'ट्रूथ सोशल' पर अपने पोस्ट में कहा कि इस कदम का उद्देश्य दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव को कम करना है, खासकर इजरायली सेना और हिजबुल्ला के बीच।

ट्रंप का बयान: दोनों देशों के बीच रिश्ते सुधारने की कोशिश

ट्रंप ने पोस्ट में कहा है- 'इजरायल और लेबनान के बीच थोड़ी राहत दिलाने की कोशिश कर रहा हूं। दोनों तरफ के नेताओं ने लगभग 34 साल से बात नहीं की है। अब बात होगी। बढ़िया है।' हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वार्ता में कौन-कौन शामिल होंगे।

सीजफायर विवाद के बीच बढ़ी कूटनीतिक हलचल

ईरान और अमेरिका के बीच दो हफ्ते का सीजफायर होने के बाद ईरानी पक्ष की तरफ से दावा किया गया कि इजरायल ने लेबनान पर हमला कर सीजफायर का उल्लंघन किया है। हालांकि, अमेरिका ने कहा कि इस सीजफायर में लेबनान को शामिल नहीं किया गया था। इजरायल और लेबनान के बीच लगभग 34 सालों में पहली बार उच्चस्तरीय बातचीत हो रही है। दोनों देशों के बीच अमेरिका मध्यस्थता का काम कर रहा है। वाशिंगटन इजरायल की उत्तरी सीमा पर तनाव कम करने के लिए कूटनीतिक कोशिशें तेज कर रहा है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/man-arrested-for-2-crore-dating-scam-targeting-500-women/174789

डेटिंग ऐप के ज़रिए 500 महिलाओं से ₹2 करोड़ की ठगी, आरोपी गिरफ्तार