इजरायल ने युद्ध रोकने के ट्रंप के समझौते का किया समर्थन
येरूशलम (इजरायल)। इजरायल ने ईरान के खिलाफ युद्ध रोकने के अमेरिका के फैसले का समर्थन किया है। दोनों देश दोनों राष्ट्र टिकाऊ शांति का फार्मूला तय करने में जुटे हैं। इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय के वक्तव्य के अनुसार, इजरायल ईरान के खिलाफ दो हफ्तों के लिए युद्ध रोकने के अमेरिका के फैसले का समर्थन करता है।
हर्मुज जलमार्ग खोलने की शर्त पर टिका फैसला
यह फैसला ईरान द्वारा हर्मुज जलमार्ग को खोलने और अमेरिका, इजरायल और क्षेत्र के अन्य देशों के खिलाफ सभी हमले के रोकने के अधीन है। वक्तव्य में यह भी कहा गया है कि इजरायल अमेरिका के उस प्रयास का भी समर्थन करता है कि ईरान के पास अब परमाणु और मिसाइल पावर न रहे और वह अमेरिका, इजरायल, पड़ोसी अरब देशों और विश्व के लिए खतरा न बन सके।
हिजबुल्लाह पर इजरायल की सैन्य कार्रवाई जारी
हालांकि इजरायल ईरान समर्थित हिजबुल्लाह के खतरे को समाप्त करने के लिए दक्षिणी लेबनान पर हमले जारी रखेगा। ताजा जानकारी के अनुसार, लेबनान पर इजरायल का हमला जारी है। इजरायल वहां हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाने की बात कहता रहा है। हिज्बुल्लाह एक शिया मिलिशिया आर्म्ड ग्रुप है। इसे ईरान के आईआरजीसी का प्रॉक्सी माना जाता है। यह इजरायल के साथ युद्ध में हमास को सपोर्ट करता रहा है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/trump-warns-of-50-tariff-on-countries-supplying-arms-to-iran/155698