यौन हिंसा की सूची में हमास के साथ रखने से इसरायल खफा
तेल अवीव। इजरायली अधिकारियों ने संयुक्त राष्ट्र की कड़ी आलोचना की है कि उसने इजरायली संस्थाओं को यौन हिंसा की उस सूची में शामिल किया है जिसमें आतंकवादी समूह हमास भी शामिल है।
महासिचव से तंग आ चुके हैंः इजरायली राजदूत
इज़राइल के संयुक्त राष्ट्र में राजदूत डैनी डैनन ने 'फॉक्स न्यूज़' डिजिटल के साथ साझा किए गए एक बयान में कहा-संयुक्त राष्ट्र महासचिव हम इससे तंग आ चुके हैं । गुटेरेस ने इज़राइल को हमास, आईएसआईएस और दुनिया के सबसे कुख्यात आतंकवादी संगठनों की श्रेणी में डाल दिया है। यह एक नैतिक कलंक है जो साबित करता है कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरेस अपनी सारी विश्वसनीयता खो चुके हैं।' डैनन के एक प्रवक्ता ने कहा कि जब तक एंटोनियो गुटेरेस महासचिव के पद पर बने रहेंगे, तब तक इजराइल आधिकारिक तौर पर महासचिव के कार्यालय के साथ संबंध स्थिर रखेगा।
हम सशक्त लोकतंत्र हैंः डैनन
डैनन ने दावा किया कि गुटेरेस ने संघर्ष क्षेत्रों में यौन हिंसा के संबंध में इजरायली संस्थाओं को एक ब्लैकलिस्ट में शामिल करने का फैसला किया , जिसके कारण राजदूत ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव के कार्यालय के साथ संबंध तोड़ दिए। डैनन ने कहा-हम एक सशक्त लोकतंत्र हैं। हमने संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधियों को उन बेतुके आरोपों की जाँच के लिए इज़राइल आने का निमंत्रण दिया था। लेकिन वे नहीं आए। उन्होंने इज़राइल के खिलाफ़ अभियान जारी रखने का विकल्प चुना। हमने 'न्यूयॉर्क टाइम्स' में झूठ देखा, और अब हम संयुक्त राष्ट्र से एक और झूठ देख रहे हैं।'
इसे भी पढ़ेंः पाक के पंजाब में 11 सोशल मीडिया एक्टिविस्ट गिरफ्तार