दक्षिणी लेबनान के कफर रुम्मान में इजराइली हवाई हमल

लेबनान में इजराइली हवाई हमले से मची तबाही, महिलाओं और बच्चों समेत 9 की मौत

Israeli Airstrikes in Lebanon Kill 9, Including Women and Children (File Photo)

कफर रुम्मान (लेबनान)। दक्षिणी लेबनान के कफर रुम्मान गांव में सोमवार तड़के इजराइल की ओर से किए गए हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, एक हमले में एक बच्चे और दो महिलाओं समेत आठ लोगों की जान गई, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। वहीं, एक कार को निशाना बनाकर किए गए दूसरे हमले में एक स्वास्थ्यकर्मी की भी मौत हुई। ये हमले इजराइल और हिजबुल्ला के बीच बढ़ते तनाव के बीच हुए हैं।

इमारत पर हमले में 8 की मौत

मंत्रालय ने बताया कि इनमें से एक हमला एक इमारत पर हुआ, जिसमें एक बच्चे और दो महिलाओं सहित आठ लोगों की मौत हो गई। इसने बताया कि हमले में चार बच्चों और दो महिलाओं सहित 11 लोग घायल भी हुए हैं। 

कार पर हमले में स्वास्थ्यकर्मी की मौत

मंत्रालय ने यह भी कहा कि गांव में एक कार पर हुए अन्य हवाई हमले में ‘लेबनानी इस्लामिक रिसाला स्काउट एसोसिएशन’ के एक स्वास्थ्यकर्मी की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। ये हमले इजराइल और हिजबुल्ला में फिर से बढ़े तनाव के बीच हुए हैं।

यह भी पढ़ें:   MPSC अभ्यर्थियों का पुणे में विरोध मार्च, पेपर लीक और अनियमितताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग