Lebanon : ईरान और अमेरिका के बीच दो हफ्तों के सीजफ

लेबनान में इजरायल का हमला, कई घर तबाह

लेबनान में इजरायल का हमला, कई घर तबाह

Lebanon : ईरान और अमेरिका के बीच दो हफ्तों के सीजफायर के बावजूद इजरायल ने लेबनान पर ताबड़तोड़ हमले जारी रखे. इन हमलों में अब तक सैकड़ों लोगों को जान गवांनी पड़ी है. द गार्डियन के अनुसार, इजरायल ने लगातार हमले किए, जिसमें लेबनान का एक गांव तबाह हो गया है. 

गांव में स्थित घर खंडर हो गए हैं. यहां बड़े पैमाने पर धमाके हुए. लोगों का कहना है कि गांव में सब तबाह हो गया है. गार्डियन के मुताबिक, इजरायली सेना ने सोशल मीडिया पर तीन वीडियो पोस्ट किए. जिसमें देखा जा सकता है कि बॉर्डर पर स्थित तैबेह नकौरा और देर सेरियन गांवों में हमले हुए. लेबनान की मीडिया का भी दावा है कि कई बड़े धमाके किए गए. इन इलाकों के सैटेलाइट की तस्वीरें जारी नहीं की गई हैं. 

इजरायल के रक्षामंत्री काट्ज ने कहा कि नॉर्थ इजरायल में जो लोग रहते हैं. उन पर खतरा मंडरा रहा है. इस तरह ये हमले किए गए थे. जैसे गाजा के रफाह और बेत हनौन में हमले किए गए थे. इस हमले में दक्षिणी गाजा के 90 प्रतिशत घर तबाह कर दिए गए थे. इस कार्रवाई के बाद इजरायल पर यह आरोप लगा था कि वह नरसंहार कर रहा है. इन हमलों को डोमिसाइड कहा गया. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/cm-yogi-attack-money-meant-for-the-poor-is-eaten-up-by-tmc-goons-in-katmani/156802