अमेरिका-इजरायल के हमले में ईरान के अंतरिक्ष अनुसंध

इजरायली हमलों में ईरान का प्रमुख स्पेस रिसर्च सेंटर तबाह

Israeli Strikes Hit Iran’s Key Space Research Center in Tehran

तेहरान। अमेरिका-इजरायल के हमले में ईरान के अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र तबाह हो गया है। रविवार को यह खबर 'अल जजीरा' ने दी है। यह केंद्र ईरान की महत्वपूर्ण वैज्ञानिक संस्था है। ईरान में यह उन्नत अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और अनुसंधान लिए काम करती है। यह ईरानी स्पेस एजेंसी के अंतर्गत काम करने वाली संस्था है।

तेहरान में ईरानी अंतरिक्ष एजेंसी के मुख्य अनुसंधान केंद्र पर बमबारी की गई है। ईरानी हवाई रक्षा प्रणालियों के उत्पादन के लिए इस्तेमाल होने वाली प्रमुख फैक्ट्री पर भी हमले का इजरायल ने दावा किया है।

स्पेस एजेंसी और एयर डिफेंस फैक्ट्री को बनाया निशाना

आईडीएफ ने शनिवार को 'एक्स' पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'ईरानी स्पेस एजेंसी का मुख्य रिसर्च सेंटर और एरियल डिफेंस सिस्टम प्रोडक्शन फैक्ट्री खत्म कर दी गई है। इस सेंटर में रिसर्च के लिए इस्तेमाल होने वाली स्ट्रेटेजिक लैब थीं। इसमें मिलिट्री सैटेलाइट बनाने, इंटेलिजेंस इकट्ठा करने का काम होता था। इसके साथ ही तेहरान की एरियल डिफेंस सिस्टम प्रोडक्शन साइट को भी नष्ट कर दिया गया है।'

इजरायली सेना ने कहा है कि शुक्रवार रात और तड़के ईरान में ताबड़तोड़ हमले किए गए हैं। इन हमलों में तेहरान के शासन और सेना से जुड़े दर्जनों इंफ्रास्ट्रक्चर साइट को निशाना बनाया गया। ईरान की ओर से भी शुक्रवार रात को इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमले किए गए। ईरान की मिसाइलें इजरायल के कई प्रमुख शहरों में गिरी हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/uk-considers-deploying-interceptor-drones-in-middle-east/149403

मध्य पूर्व में इंटरसेप्टर ड्रोन तैनात करने पर विचार कर रहा ब्रिटेन