बांग्लादेश के आगामी संसदीय चुनाव से पहले राष्ट्रीय

बांगलादेश में जमात ए इस्लामी व एनसीपी में सीटों पर समझौता

Jamaat-e-Islami and NCP reach seat agreement in Bangladesh

ढाका। बांग्लादेश के आगामी संसदीय चुनाव से पहले राष्ट्रीय नागरिक पार्टी (एनसीपी) ने जमात-ए-इस्लामी के साथ सीटों पर समझौता करने की घोषणा की है। एनसीपी का गठन छात्र नेता हादी ने ही किया था। पार्टी के संयोजक नाहिद इस्लाम ने कहा कि राजनीतिक दलों में एकता और सुधारों को लागू करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

नसीपी और जमात अब मिलकर लड़ेंगे चुनाव: नाहिद इस्लाम

'ढाका ट्रिब्यून' अखबार की खबर के मुताबिक, नाहिद ने बताया कि शुरुआत में एनसीपी ने चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया और नामांकन पत्र वितरण भी किया। इसके बाद पार्टी ने तीन दलों का गठबंधन बनाया। लेकिन शरीफ उस्मान हादी की हत्या ने स्थिति बदल दी। उन्होंने कहा, हमें लगा कि नए बांग्लादेश की प्रगति को रोकने और जेन-जी को नुकसान पहुंचाने की योजना बनाई जा रही है। ऐसे में चुनाव को प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए हमें जमात-ए-इस्लामी और समान विचारधारा वाले दलों के साथ समझौता करना जरूरी था। उन्होंने आगे कहा कि एनसीपी और जमात अब मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

वहीं, पिछली शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जमात के अमीर शफीकुर रहमान ने भी यह घोषणा की कि लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) और एनसीपी जमात के नेतृत्व वाले आठ-दलीय गठबंधन में शामिल हो गए हैं। यह कदम आगामी चुनाव की दिशा और संभावित राजनीतिक समीकरणों को काफी प्रभावित कर सकता है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/a-blo-commits-suicide-in-west-bengal-tmc-blames-election-commission/102884

पश्चिम बंगाल में एक बीएलओ ने की आत्महत्या, टीएमसी ने चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराया जिम्मेदार