वाशिंगटन में जापान की पीएम सनाए ताकाइची ने बिगड़ती

जापानी पीएम ने ईरान के हमलों की निंदा की, ट्रंप के प्रयासों को सराहा

world peace initiatives

वाशिंगटन। जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने गुरुवार को (स्थानीय समय) बिगड़ते वैश्विक सुरक्षा परिवेश पर चिंता व्यक्त की और मध्य पूर्व और उससे बाहर संघर्ष को लेकर चल रहे अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों में समन्वय की जरूरत पर जोर दिया।

ट्रंप की भूमिका पर भरोसा

इसके साथ ही उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शांति स्थापित करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। ताकाइची ने कहा— “मध्य पूर्व और पूरे विश्व में हम खराब सुरक्षा परिदृश्य का सामना कर रहे हैं। मेरा दृढ़ विश्वास है कि सिर्फ आप ही पूरे विश्व में शांति स्थापित कर सकते हैं।”

ईरान की कार्रवाई की निंदा

ताकाइची ने एक अलग टिप्पणी में क्षेत्र में ईरान की हाल की कार्रवाई की कड़ी निंदा की। उन्होंने पड़ोसी क्षेत्रों पर हमले और हर्मूज जलडमरूमध्य को बाधित करने जैसे कदमों को गंभीर बताया।

अमेरिका-जापान गठबंधन पर जोर

जापानी प्रधानमंत्री ने अमेरिका-जापान गठबंधन को और मजबूत करने तथा क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने के लिए मिलकर काम करने की आवश्यकता पर बल दिया।

यह भी पढ़े: मप्र में मौसम बदला, बारिश और बर्फबारी

https://www.primenewsnetwork.in/state/mp-weather-turns-rain-in-some-snow-in-others/150417