अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इस दावे को दृ

जेडी वेंस ने शहबाज शरीफ के दावों को नकारा, कहा- युद्धविराम में लेबनान शामिल नहीं

फाइल फोटो

बुडापेस्ट (हंगरी)। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इस दावे को दृढ़तापूर्वक खारिज कर दिया है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता में लेबनान भी शामिल था। इस वार्ता के बाद दो हफ्ते का युद्ध विराम हुआ है। हंगरी से वापसी के समय संवाददाताओं से बातचीत में उनसे पूछा गया कि क्या शांति प्रस्ताव में लेबनान भी शामिल है? इसके जवाब में वेंस ने कहा- अमेरिका ने ऐसा कोई वादा कभी नहीं किया। उन्होंने उल्लेख किया कि यह युद्धविराम केवल ईरान और अमेरिका के सहयोगी-इजरायल और खाड़ी के अरब देशों पर केंद्रित है। हमने कभी वादा नहीं किया था न ही ऐसा संकेत दिया था।

शहबाज शरीफ के दावे से बढ़ा अंतरराष्ट्रीय भ्रम

शहबाज शरीफ ने अपने सार्वजनिक बयान में दावा किया था कि सीजफायर हर जगह लागू होगा, जिसमें लेबनान भी शामिल है। दरअसल, पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने मंलगवार को उत्साह के साथ घोषणा की थी कि पाकिस्तान की मध्यस्थता सफल रही है और सीजफायर लेबनान में भी लागू होगा। उन्होंने इसे एक बड़ी कूटनीतिक जीत की तरह पेश किया। शरीफ ने यहां तक कहा कि आगामी 10 अप्रैल को इस्लामाबाद में होने वाली वार्ता में इन सभी पहलुओं पर अंतिम मुहर लगेगी। हालांकि, उनके इस दावे ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भ्रम पैदा कर दिया, क्योंकि सीजफायर को लेकर इजरायल और अमेरिका के बयान बिल्कुल अलग हैं।

सोशल मीडिया पोस्ट में शरीफ ने किया बड़ा ऐलान

वहीं, मंगलवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा-'मैं खुशी के साथ घोषणा कर रहा हूं कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका, अपने सहयोगियों के साथ, हर जगह तत्काल सीजफायर पर सहमत हो गए हैं। इसमें लेबनान और अन्य जगहें भी शामिल हैं। यह तुरंत प्रभावी होगा।' इस पोस्ट में शरीफ ने जेडी वेंस को भी टैग किया था। ईरानी विदेश मंत्री और ईरानी संसद के स्पीकर ने भी इस बयान को शेयर किया और लेबनान को सीजफायर का हिस्सा बताया।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/uttar-pradesh-emerges-as-indias-top-milk-producer/155931

दुग्ध उत्पादन में उत्तर प्रदेश ने रचा इतिहास, देश में बना नंबर वन