बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी प्रमुख

खलिदा जिया के बेटे का बांग्लादेश लौटना तय नहीं

Bangladesh Politics

तारिक रहमान की बांग्लादेश वापसी अनिश्चित

 बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी प्रमुख खालिदा जिया के बेटे और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान की देश वापसी तय नहीं है। इसका कारण अज्ञात है। तारिक 2008 से लंदन में रह रहे हैं। उन्होंने कहा है कि उनका बांग्लादेश लौटना पूरी तरह उनके नियंत्रण में नहीं है। बीबीसी के साथ भेंटवार्ता में कुछ समय पहले उन्होंने कहा था कि वे बांग्लादेश वापस लौटेंगे। लेकिन अब उनका कहना है कि उनकी वापसी उनकी इच्छा पर ही निर्भर नहीं है। तारिक रहमान ने शनिवार तड़के फेसबुक पर लिखी पोस्ट में कहा, 'हर बेटे की तरह मैं भी इस कठिन समय में अपनी मां के पास रहना चाहता हूं। लेकिन यह फैसला मैं अकेले नहीं ले सकता। कुछ संवेदनशील कारण हैं, जिनपर अभी विस्तार से बोलना संभव नहीं है।' उन्होंने बताया कि उनकी 80 वर्षीय मां खालिदा जिया को छाती में इंफेक्शन होने के बाद 23 नवंबर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह संक्रमण दिल और फेफड़ों दोनों को प्रभावित कर रहा है।

हालत ज्यादा गंभीर

रहमान ने कहा कि उनकी मां की हालत गंभीर है और वह आईसीयू में लगातार निगरानी में हैं। देश-विदेश के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। बीएनपी ने शुक्रवार को बयान जारी कर लोगों से उनके लिए दुआ करने की अपील की थी।

लौटने में क्या बाधा?

तारिक रहमान ने यह स्पष्ट नहीं किया कि कौन-सी परिस्थिति उनके वापस आने में बाधा है। ब्रिटेन ने भी उनकी कानूनी स्थिति पर गोपनीयता नियमों का हवाला देते हुए कोई जानकारी नहीं दी है। रहमान ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि 'जब राजनीतिक हालात सही मुकाम पर पहुंचेंगे, तब मेरे वतन लौटने का इंतजार खत्म होगा।'

देश में उथल-पुथल

बीएनपी इस समय बांग्लादेश की राजनीति में अहम भूमिका में है। अगस्त 2025 में छात्रों के नेतृत्व वाले हिंसक प्रदर्शनों के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से हटाया गया। इसके बाद, मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार बनी, आवामी लीग को आतंकवाद कानून के तहत प्रतिबंधित कर दिया गया। अब फरवरी 2026 में चुनाव होने हैं। दिलचस्प बात यह है कि दोनों प्रमुख दलों- बीएनपी और अवामी लीग के संभावित उत्तराधिकारी (तारिक रहमान और सजीब वाजेद जॉय) देश से बाहर हैं।

यह भी पढ़े: जीएसटी ने इनपुट क्रेडिट गड़बड़ी पर रिलायंस

https://www.primenewsnetwork.in/india/gst-penalizes-reliance-torrent-for-itc-fraud/99335