खालिस्तानी कट्टरपंथी कनाडा के लिए खतरा: खुफिया रिपोर्ट
ओटवा (कनाडा)। कनाडा की सुरक्षा खुफिया सेवा (सीएसआईएस) ने शुक्रवार (स्थानीय समय) को अपनी रिपोर्ट में कहा है कि खालिस्तानी कट्टरपंथियों और उनके समर्थकों ने देश के खतरा पैदा कर रहे हैं। कनाडाई संसद में पेश खुफिया सेवा की साल 2025 की रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि कनाडा में मौजूद खालिस्तानी तत्व देश की आंतरिक सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों के लिए बड़ा खतरा बने हुए हैं। ये ग्रुप न सिर्फ हिंसक चरमपंथी एजेंडे को बढ़ावा दे रहे हैं बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्रभावित करने में भी जुटे हुए हैं।
रिपोर्ट में 1985 के एयर इंडिया बम धमाके का जिक्र
इस खुफिया रिपोर्ट में 1985 के एयर इंडिया बम विस्फोट कांड की पिछले साल मनाई गई 40वीं बरसी का भी जिक्र किया गया है। इसमें कहा गया कि 329 लोगों की जान लेने वाले इस भीषण आतंकी हमले के तार कनाडा के खालिस्तानी संगठनों से जुड़े थे। दावा किया है कि 2025 में कनाडा में कोई बड़ा खालिस्तानी हमला नहीं हुआ, लेकिन इन तत्वों की सक्रियता में कोई कमी नहीं आई है। ये अपने हिंसक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए कनाडाई संस्थानों का फायदा उठाने में लगे हुए हैं।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/us-approves-86-billion-arms-deal-for-key-middle-east-allies/181989