कीव पर रातभर मिसाइल और ड्रोन हमले जारी रहे, जिससे

कीव पर रात भर मिसाइल और ड्रोन हमले

Kyiv Hit by Overnight Missile and Drone Attack

कीव (यूक्रेन)। कीव पर रूस ने रातभर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, हमले के दौरान शहर में कई जोरदार विस्फोट हुए, जिससे कई स्थानों पर आग लग गई और आवासीय इमारतों को नुकसान पहुंचा। हमले से कुछ घंटे पहले यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने चेतावनी दी थी, कि खुफिया एजेंसियों को रूस की ओर से राजधानी पर बड़े हमले की आशंका है। उन्होंने लोगों से हवाई हमले के सायरन पर तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने और सतर्क रहने की अपील की थी।

शहर के कई हिस्सों में लगी आग

बुधवार देर रात कीव में हवाई हमले के सायरन बजने के बाद ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों की बौछार शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कई शक्तिशाली धमाकों से पहले लगातार एयर डिफेंस सिस्टम की फायरिंग सुनाई दी। हमले के बाद शहर के कई हिस्सों में आग लग गई, जिनमें एक होटल की छत और एक रिहायशी इमारत भी शामिल है। हमले की चेतावनी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग स्लीपिंग बैग और अपने पालतू जानवरों के साथ मेट्रो स्टेशनों में शरण लेने पहुंच गए। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने नागरिकों से मिसाइल खतरा टलने तक आश्रयों में ही रहने की अपील की।

नौ मंजिला इमारत के क्षतिग्रस्त होने के बाद बचाव अभियान शुरू

बाद में क्लिट्स्को ने बताया, कि एक नौ मंजिला इमारत के क्षतिग्रस्त होने के बाद बचाव अभियान शुरू किया गया, क्योंकि कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका थी। उन्होंने यह भी बताया, कि कम से कम पांच लोग घायल हुए हैं, जबकि नुकसान का पूरा आकलन अभी जारी है।

यूक्रेन ने भी मॉस्को और क्रीमिया में लंबी दूरी के ड्रोन हमले कर दिए तेज

यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब यूक्रेन ने भी मॉस्को और क्रीमिया में लंबी दूरी के ड्रोन हमले तेज कर दिए हैं। यूक्रेन का कहना है, कि इन अभियानों का उद्देश्य रूस पर युद्ध समाप्त करने का दबाव बढ़ाना है। इस बीच, राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा, कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन युद्ध जारी रखना चाहते हैं, इसलिए उन पर ऐसा दबाव बनाया जाना चाहिए, कि उनके लिए इस संघर्ष को आगे बढ़ाना संभव न रहे।

अमेरिका को यूक्रेन को सैन्य सहायता देने पर चेतावनी

दूसरी ओर, रूस ने एक बार फिर अमेरिका को यूक्रेन को सैन्य सहायता देने पर चेतावनी दी है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने कहा, कि यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिरता के लिए गंभीर और अप्रत्याशित परिणाम पैदा कर सकती है। (एएनआई)

यह भी पढ़ेंः बिहार में स्टेट हाईवे और बड़े पुलों पर लगेगा टोल टैक्स