रूस के विदेशमंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि अमेर

अमेरिका केवल तेल के लिए करता है दूसरे देशों में सैन्य हस्तक्षेप: लावरोव

Lavrov Accuses US of Using Military Might for Oil Dominance

मॉस्को (रूस)। रूस के विदेशमंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि अमेरिका की पूरी जानकारी में था कि ईरान और वेनेजुएला समेत विभिन्न देशों में उसकी सैन्य संलिप्तता प्राथमिक तौर पर तेल के हित में है। 'अल जजीरा' की रिपोर्ट के अनुसार, लावरोव ने रूस के पब्लिक टेलीविजन के साथ भेंटवार्ता में उल्लेख किया कि अमेरिका ने सरकारी तौर पर कहा है- 'उसे इसके लिए कोई आदेश नहीं दे सकता। वे केवल अपना भला चाहते हैं।'

अमेरिका पर संसाधनों के लिए साजिश रचने का आरोप

इसके साथ ही रूसी राजनयिक ने आरोप लगाया कि अमेरिका अपने हितों को साधने के लिए अतिरेक कार्रवाई के लिए तैयार रहता है। इन उपायों में अमेरिका के लिए जरूरी प्राकृतिक संसाधन वाले देशों में विद्रोह कराने, नेताओं के अपहरण या उनकी हत्या कराना शामिल है। लावरोव ने अमेरिका पर अंतरराष्ट्रीय समझौतों को त्यागने और अपने हितों को साधने का आरोप लगाया, विशेष रूप से वैश्विक ऊर्जा बाजारों में। लावरोव ने कहा कि ईरान और वेनेजुएला जैसे क्षेत्रों में अमेरिकी कार्रवाई तेल और रणनीतिक प्रभुत्व से प्रेरित थी।

वैश्विक ऊर्जा बाजार पर कब्जे की रणनीति का जिक्र

उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका का सिद्धांत वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर प्रभुत्व स्थापित करने पर केंद्रित है। रूसी विदेश मंत्री ने संयुक्त राज्य अमेरिका पर अपनी विदेश नीति में तेल और ऊर्जा प्रभुत्व को खुले तौर पर प्राथमिकता देने का आरोप लगाया है। उन्हंने दावा किया है कि ईरान और वेनेजुएला जैसे देशों में वाशिंगटन की सैन्य कार्रवाई संसाधन हितों से प्रेरित है।

इरादों को अब छिपाता नहीं वाशिंगटन

लावरोव ने दावा किया कि वाशिंगटन अब अपने इरादों को नहीं छिपाता है। उन्होंने आगे कहा कि, 'वेनेजुएला, ईरान - हमारे अमेरिकी सहयोगी यह नहीं छिपाते कि यह सब तेल के बारे में है। वैश्विक ऊर्जा बाजारों में प्रभुत्व स्थापित करने का उनका एक सिद्धांत है।'

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/3-youths-drown-in-quarry-2-still-missing/179181

सागर के क्रशर खदान में नहाते समय 3 युवक डूबे, एक का शव बरामद