अमेरिका के टेक्सास में स्थित शुगर लैंड के 'अष्टलक्

अमेरिकी चुनाव के बीच टेक्सास में 90 फुट ऊंची हनुमान प्रतिमा बनी सियासी बहस का केंद्र

अष्टलक्ष्मी मंदिर में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा

वॉशिंगटन (अमेरिका)। मध्यावधि चुनाव के बीच टेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फुट ऊंची प्रतिमा राजनीतिक बहस का केंद्र बन गई है। एक रूढ़िवादी यूट्यूबर द्वारा प्रतिमा को हटाने की मांग किए जाने के बाद हिंदू संगठनों और उनसे मिलती-जुलती सोच रखने वाले लोगों ने इसका कड़ा विरोध किया है।

2024 में स्थापित की गई थी प्रतिमा

हनुमान जी की यह प्रतिमा अगस्त 2024 में शुगर लैंड के अष्टलक्ष्मी मंदिर में स्थापित की गई थी। स्थापना के समय से ही कुछ ईसाई समूह इसे लेकर आपत्ति जता रहे हैं और इसे हटाने की मांग कर रहें है। 

यूट्यूबर जेसी ह्यूज ने मूर्ति गिराने की बात कही

यूट्यूबर जेसी ह्यूज ने मूर्ति की एक तस्वीर साझा करते हुए कहा, 'वैसे, जब हम जीतेंगे, तो हम इसे गिरा देंगे।' इस टिप्पणी के सामने आने के बाद कई हिंदू संगठनों ने इस पर कड़ा विरोध जताया। अमेरिकी सेना के पूर्व सैनिक रुचिर बख्शी ने ह्यूज की टिप्पणी को 'हिंदू धर्म के खिलाफ धमकी' करार दिया। (इनपुटः भाषा)

यह भी पढ़ेंः मंगलवार को हनुमान जी को चढ़ाएं ये 7 चीजें, बजरंगबली की कृपा से दूर होंगे सारे कष्ट