नई दिल्ली। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला
लूला दा सिल्वा ने ब्राजील और भारत की रणनीतिक भागीदारी को सराहा
नई दिल्ली। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने ब्रजील और भारत के बीच रणनीतिक भागीदारी की सराहना की। उनका कहना था कि यह बराबरी के दो देशों के बीच आपसी संबंध है। ये अधिनायकवाद से मुक्त हैं। भारत ब्रजील आर्थिक फोरम की बैठक में भाषण करते हुए राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने कहा कि दोनों देशों में गहरी समानता है और विकास का साझा दृष्टिकोण है।
उन्होंने दोनों देशों के बीच अद्भुत किस्म के जुड़ाव को रेखांकित करते हुए कहा, यह महत्वपूर्ण वास्तविकता है कि जब हम भारत जैसे देश से वार्ता के बारे में बात करते हैं तो किसी उपनिवेशवादी से डील करते नहीं लगते।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-will-surrender-again-rahul-gandhi-said-after-the-us-court/144901