नाइजीरिया में तेल चोरी के दौरान बड़ा हादसा, 37 लोगों की मौत
अबुजा: नाइजीरिया के तेल उत्पादक रिवर्स राज्य में एक पोत से तेल चोरी करने की कोशिश के दौरान कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई। एक पैरोकार संगठन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
तेल भरते समय जहरीली गैसों की चपेट में आए लोग
'यूथ एंड एनवायरनमेंटल एडवोकेसी सेंटर' ने बताया कि बृहस्पतिवार को कुछ लोग अवैध तरीके से अपने-अपने नावों में कच्चे तेल के उत्पाद भर रहे थे। इसी दौरान तेज दबाव के साथ जहरीली गैसों के संपर्क में आने से उनकी मौत हो गई। कई लोग अब भी लापता हैं। नाइजीरिया पुलिस ने शुक्रवार को घटना की पुष्टि की, लेकिन मृतकों की संख्या नहीं बताई। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।
नाइजर डेल्टा में मौतों की पुष्टि
रिवर्स राज्य पुलिस की प्रवक्ता ब्लेसिंग अगाबे ने कहा, रिवर्स राज्य पुलिस कमान मौतों की पुष्टि कर सकती है। घटना में शामिल लोग कच्चा तेल चोरी करने की कोशिश कर रहे थे। नाइजीरिया के नाइजर डेल्टा क्षेत्र में तेल चोरी की घटनाएं आम हैं। नाइजीरिया अफ्रीका का सबसे बड़ा तेल उत्पादक देश है।
ये भी पढ़ें- नेपाल में राहत की खबर: त्रिशुली 3ए सुरंग में फंसे लोगों से संपर्क, एक व्यक्ति को बचाया गया