इजरायल और अमेरिका ने परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत वि

ईरान पर इजरायल-अमेरिका का भीषण हमला, तेहरान में धमाकों की गूंज

Major Preventive Attack Hits Military Sites in Tehran

नई दिल्ली। इजरायल और अमेरिका ने परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत विफल होने के बाद शनिवार को ईरान पर एक बड़ा हमला किया है। तेहरान भर में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं। इजरायल के रक्षा मंत्री काट्ज़ ने इसे एक 'प्रिवेंटिव अटैक' (एहतियाती सैन्य कार्रवाई) बताया है। उनका कहना है कि इस हमले में केवल सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है।

ट्रंप ने वीडियो के माध्यम से दिया सख्त संदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट अपने पोस्ट में कहा कि उनका उद्देश्य ईरानी शासन से उत्पन्न होने वाले खतरों को खत्म कर अमेरिकी लोगों की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि ईरान परमाणु हथियारों का निर्माण करना चाहता है जबकि जबकि तेहरान ने बार-बार दोहराया कि वह परमाणु हथियारों का निर्माण नहीं कर रहा है।

मिसाइल ठिकानों को तबाह करने की चेतावनी

राष्ट्रपति ने आगे कहा कि अमेरिका तेहरान के मिसाइल भंडार, उद्योग और नौसेना को तबाह कर देगा। उन्होंने ईरानियों से अपने शासकों के खिलाफ कार्रवाई का आह्वान किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो पोस्ट में कहा कि, "मेरे प्रशासन ने इस क्षेत्र में अमेरिकी कर्मियों के लिए जोखिम को कम करने के लिए हर संभव कदम उठाया है।

ईरान की जवाबी कार्रवाई की तैयारी

स्थानीय अर्ध-सरकारी समाचार पत्र तसनीम के मुताबिक ईरान इजरायल के हमलों का करारा जवाब देने की तैयारी कर रहा है। हालांकि समाचार पत्र ने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह जानकारी उन्हें कहां से मिली है। ये हमले ईरान की परमाणु गतिविधियों पर वार्ता के तीसरे दौर के लिए स्विट्जरलैंड में मुलाकात के दो दिन बाद हुए हैं।

इजरायल में आपातकाल, ईरान ने बंद किया हवाई क्षेत्र

इजरायल के रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज़ ने शनिवार के हमलों की घोषणा करते हुए आपातकाल घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि देश को जवाबी ड्रोन और मिसाइल हमलों का सामना करना पड़ सकता है। रक्षा विभाग के अनुसार, पूरे देश में सायरन बजने लगे। इजरायलियों को आश्रय स्थलों के पास रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, हमलों के बाद ईरान ने भी अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/two-sisters-arrested-for-running-drug-and-sex-racket-under-shirt-codeword/146389

'शर्ट' कोडवर्ड से ड्रग्स सप्लाई और धर्मांतरण का काला खेल: भोपाल में दो बहनों समेत तीन गिरफ्तार