मेक्सिको में ड्रग माफिया सरगना एल मेंचो के मारे जा

ड्रग माफिया 'एल मेंचो' की मौत के बाद मेक्सिको में तांडव: 25 जवानों की मौत, 20 राज्यों में भड़की हिंसा

Mexico Blazes After El Mencho’s Death: 25 Troops Killed in Cartel Retaliation

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको में ड्रग माफिया सरगना एल मेंचो के मारे जाने के बाद सोमवार को उसके समर्थकों ने 20 राज्यों में हिंसा फैला दी। हिंसक घटनाओं में मेक्सिको नेशनल गार्ड के कम से कम 25 जवान मारे गए। मेंचो समर्थकों ने कई जगह रोडब्लॉक लगाए, गाड़ियों और 20 से ज्यादा सरकारी बैंक शाखाओं में आग लगा दी गई।

जालिस्को और मिचोकन में खूनी संघर्ष

सुरक्षा सेक्रेटरी ओमर गारसिया हरफुच ने राष्ट्रपति कलाडियाशेनबैम के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए इस बात की पुष्टि की कि जालिस्को राज्य में छह अलग अलग घटनाओं में नेशनल गार्ड्स के जवान मारे गए। जलिस्को में संघर्ष के दौरान 30 अन्य संदिग्ध अपराधी भी मारे गए। इसके अलावा पड़ोस के मिचोकन में भी चार मारे गए।

सबसे घातक हमला, फीफा मेजबान शहर पर असर

अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, जालिस्को में नेशनल गार्ड के 25 जवानों का मारा जाना हाल के वर्षों में सबसे घातक घटना है। यह घटना दर्शाती है कि संगठित अपराधी गुटों का खतरा कितना गंभीर है। मेक्सिको के राष्ट्रपति शेनबोम ने कहा कि वे स्थिति की गंभीरता को समझ रहे हैं लेकिन रविवार के ऑपरेशन के बाद स्थिति में सुधार हुआ है और देश में शांति है। यह शहर फीफा 2026 के मेजबान शहरों में शामिल है। अलग-अलग शहरों में कम से कम 32 मौतें हुईं हैं, जिनमें 25 सैनिक शामिल हैं। ऑपरेशन के दौरान सेना ने बख्तरबंद गाड़ियां और रॉकेट लॉन्चर सहित बड़ी संख्या में हथियार जब्त किए।

खुफिया जानकारी से मिला सुराग, एयरलिफ्ट के दौरान मौत

उल्लेखनीय है कि मेक्सिको में सेना ने रविवार को एक ऑपरेशन चलाकर देश के सबसे बड़े ड्रग माफिया सरगना एल मेंचो को मार गिराया था। सेना के ऑपरेशन के दौरान वह घायल हो गया था। उसे एयरलिफ्ट कर मेक्सिको सिटी ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इस ऑपरेशन में मेंचो के अलावा अन्य 8 अपराधी भी मारे गए। मेक्सिको के रक्षा मंत्री रिकार्डो ट्रेविला के मुताबिक मेंचो की लोकेशन का पता उसकी गर्लफ्रेंड के जरिए चला। सेना उसे लंबे समय से ट्रैक कर रही थी।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/from-exporter-to-importer-the-sharp-decline-of-pulses-in-pakistan/145396

निर्यात से आयात तक: पाकिस्तान में दालों के उत्पादन में गिरावट और बढ़ता आर्थिक संकट