होर्मुज स्ट्रेट के पास थाई कार्गो जहाज पर मिसाइल हमला, तीन क्रू लापता
बैंकॉक (थाईलैंड)। होर्मुज स्ट्रेट के पास बुधवार को एक थाई झंडे वाले कार्गो जहाज पर मिसाइलों से हमला हुआ है। इसमें क्रू के तीन सदस्य लापता हो गए, जबकि 20 अन्य को ओमान की रॉयल नेवी ने बचा लिया है। बैंकॉक पोस्ट ने रॉयल थाई नेवी का हवाले से मामले की पुष्टि की है।
UAE से भारत आ रहे जहाज पर हमला
बैंकॉक पोस्ट के मुताबिक, यह बल्क कैरियर मयूरी नारी, यूनाइटेड अरब अमीरात के खलीफा पोर्ट से भारत के गुजरात में कांडला पोर्ट के लिए निकला था, तभी सुबह करीब 10 बजे उस पर हमला हुआ। दो प्रोजेक्टाइल पानी की लाइन के ऊपर जहाज से टकराए, जिससे स्टर्न के पास और इंजन रूम में धमाके हुए और जहाज में आग लग गई। जहाज पर सभी 23 क्रू सदस्य थाई नागरिक थे। चालक दल के 20 सदस्य लाइफराफ्ट की मदद से जहाज से बाहर निकले जिन्हें बाद में ओमान की रॉयल नेवी बचा लिया और उन्हें सुरक्षित ओमान के खासब ले जाया गया।

तीन क्रू मेंबर्स के लिए सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
अन्य तीन क्रू मेंबर्स के लिए सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। थाई कैरियर मयूरी नारी बुधवार को होर्मुज स्ट्रेट में अनजान प्रोजेक्टाइल से टारगेट किए गए तीन जहाजों में से एक था जिसे सबसे ज़्यादा नुकसान हुआ है। रॉयल थाई नेवी ने कहा कि वे बहरीन में कंबाइंड मैरीटाइम फोर्सेज़ हेडक्वार्टर के ज़रिए रिस्पॉन्स को कोऑर्डिनेट कर रही है और बहरीन, यूएई और ओमान में थाई एम्बेसी के साथ मिलकर काम कर रही है।

होर्मुज स्ट्रेट से गुजरता है तेल और गैस सप्लाई का बड़ा हिस्सा
बता दें कि होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे ज़रूरी शिपिंग रूट्स में से एक है, जिससे दुनिया भर में तेल और गैस सप्लाई का एक बड़ा हिस्सा गुज़रता है। मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष ने इस इलाके में समुद्री गतिविधियों में रुकावट डाली है और कमर्शियल जहाजों के लिए सुरक्षा चिंताएं बढ़ा दी हैं।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/amit-shah-calls-oppositions-no-confidence-motion-regrettable/148587