रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षा चिंताओं के कारण मोजतबा

सुरक्षा कारणों से अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होंगे मोजतबा खामेनेई

Mojtaba Khamenei to Skip His Father Ali Khamenei’s Funeral Due to Security Concerns

तेहरान,(ईरान)। ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई अपने पिता, पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में सुरक्षा कारणों से शामिल नहीं होंगे। यह जानकारी आयतुल्लाह हकीम इलाही ने दी।

विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने संयुक्त राज्य अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने बुधवार को संयुक्त राज्य अमेरिका को कड़ी चेतावनी देते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कहा, कि वे इजरायल पर नियंत्रण रखें। यह बयान उस समय आया जब इजरायली रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज़ ने कथित तौर पर ईरान के सर्वोच्च नेतृत्व को लेकर सख्त टिप्पणी की थी, जिसमें मोजतबा खामेनेई को “निशाने पर” बताया गया।

अमेरिका ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने की जिम्मेदारी ली

अराघची ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया, कि अमेरिका पश्चिम एशिया में तनाव कम करने और इजरायल को संयमित रखने के लिए पहले से हुए एक 14-सूत्रीय समझौते से जुड़ा हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी, कि ईरान के नेतृत्व या देश के खिलाफ किसी भी खतरे का कड़ा और तुरंत जवाब दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा, कि इस समझौते की शर्तें सार्वजनिक और स्पष्ट हैं तथा अमेरिका ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने की जिम्मेदारी ली है। उनके अनुसार, यदि इजरायल इस समझौते की अनदेखी करता है, तो ईरान इसका जवाब देने में संकोच नहीं करेगा।

इसराइल काट्ज़ ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर जताई आपत्ति

इस बीच, इजरायली रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज़ ने ईरान को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए परमाणु कार्यक्रम पर आपत्ति जताई और कहा, कि ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उधर, कतर और पाकिस्तान ने दोहा में अमेरिकी और ईरानी पक्षों के साथ अलग-अलग बातचीत के बाद क्षेत्रीय तनाव कम करने के प्रयासों में “सकारात्मक प्रगति” की बात कही। दोनों पक्ष भविष्य में वार्ता जारी रखने पर सहमत हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ईरान में पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं, जबकि सुरक्षा कारणों से कुछ प्रमुख नेता कार्यक्रम में शामिल नहीं हो रहे हैं। (एएनआई)

यह भी पढ़ेंः 'कच्चे तेल की कीमतें स्थिर रहीं तो घट सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम': हरदीप सिंह पुरी