अमेरिका में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर नोनी राणा गिरफ्तार
अमेरिका में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर नोनी राणा गिरफ्तार
अमेरिका की एजेंसियों ने हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर काला राणा के छोटे भाई नोनी राणा को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद भारतीय एजेंसियों ने प्रत्यर्पण की प्रक्रिया तेज कर दी है।
नियाग्रा बॉर्डर से पकड़ा गया
जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारियों ने नोनी राणा को नियाग्रा बॉर्डर इलाके से पकड़ा। वह अमेरिका से कनाडा फरार होने की कोशिश कर रहा था, तभी सुरक्षा जांच के दौरान उसे दबोच लिया गया।
कुख्यात गैंगस्टर काला राणा का भाई
नोनी राणा हरियाणा का रहने वाला बताया जाता है और वह कुख्यात गैंगस्टर काला राणा का छोटा भाई है। लंबे समय से पुलिस और खुफिया एजेंसियां उसकी तलाश में थीं।
प्रत्यर्पण की प्रक्रिया जारी
गिरफ्तारी के बाद अमेरिकी और भारतीय एजेंसियों के बीच कानूनी प्रक्रिया व प्रत्यर्पण को लेकर बातचीत चल रही है। जल्द ही उसे भारत लाने की कार्रवाई आगे बढ़ाई जा सकती है।
यह भी पढ़े: कोलकाता में दो अफगान नागरिकों की गिरफ्तारी
https://www.primenewsnetwork.in/india/two-afghan-national-arrested-in-kolkata/98220