मुख्य सलाहकार मुहम्मद युनूस की अध्यक्षता में बैठक, बांग्लादेश में कानून व्यवस्था की हुई समीक्षा
ढाका। बांगलादेश के मुख्य सलाहकार प्रो. मुहम्मद युनूस की अध्यक्षता में स्टेट गेस्ट हाउस जमुना में एक बैठक हुई जिसमें देश की कानून व्यवस्था की पूरी समीक्षा की गई। मुख्य सलाहकार की प्रेस शाखा के अनुसार इस बैठक में गृह मामलों के सलाहकार जहांगीर आलम चौधरी, राष्ट्रीय सैन्य सुलाहकार खलील्लुर रहमान व सुरक्षा और कानून व्यवस्था से जुड़ी एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
बैठक में जिन प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई उनमें बीएनपी के कार्यकारी अध्यक्ष की वापसी, आगे आ रहे क्रिसमश, अंग्रेजी नया साल के उत्सव और अन्य संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई। इस बैठक में इंकलाब मंच के प्रवक्ता और उस्मान हादी की हत्या से जुड़ी गिरफ्तारी और जांच में प्रगति पर गंभीर रूप से चर्चा से की गई।
वीडियो फूटेज के आधार हुई है हमला करने वाले संदिग्धों की पहचान
मुख्य सलाहकार ने बताया कि वीडियो फूटेज के आधार पर दोनों अखबारों और दोनों सांस्कृतिक संगठनों के कार्यालयों पर हाल में हमला करने वाले संदिग्धों की पहचान की गई है। इन घटनाओं को लेकर पूरे ढाका और देश के विभिन्न हिस्सों में अभियान चलाया गया। इसमें कम से कम छह लोगों को गिरफ्तार किया गया।
अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज करने के निर्देश
चटगांव में भारतीय सहायक उच्चायुकत कार्यालय के पास उपद्रव करने वालों की वीडियो फूटेज के जरिए पहचान की गई है। बैठक में मुख्य सलाहकार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उस्मान हादी की हत्या और अन्य अवैध गतिविधियों में शामिल तत्वों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज किया जाए। युनूस ने इस बात पर भी जोर दिया कि आगामी राष्ट्रीय चुनाव के पूर्व कानून-व्यवस्था को हर हाल में दुरूस्त कर लिया जाए।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/no-deaths-due-to-codeine-containing-cough-syrup-in-up-cm-yogi/102105