उत्तर कोरिया ने रविवार को पूर्वी सागर की ओर कई बैल

उत्तर कोरिया ने मल्टिपल बैलिस्टिक मिसाइल का किया परीक्षण

North Korea tests multiple ballistic missiles

प्योंयांग। उत्तर कोरिया ने रविवार को पूर्वी सागर की ओर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी। इस बारे में दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा कि उत्तर कोरिया ने इस वर्ष का पहला शस्त्र परीक्षण है। 'योनहैप न्यूज' के अनुसार, दक्षिण कोरिया के सैन्य प्रमुख ने बताया कि स्थानीय समय के अनुसार 7.50 पर प्योंयाग के पास के क्षेत्र से इन मिसाइलों का परीक्षण किया। क्षेत्रीय सुरक्षा सतर्कता की वजह से इस परीक्षण का पता चला। उन्होंने कहा, "हमारी सेना सतर्कता की मुद्रा में रहती है। इस परीक्षण के बारे में जापान और अमेरिका को जानकारी दे दी थी।"

7 नवंबर को किया था आखिरी मिसाइल परीक्षण

गौरतलब है कि उत्तर कोरिया का आखिरी मिसाइल परीक्षण 7 नवंबर को हुआ था, जब उसने पूर्वी समुद्र की ओर एक शॉर्ट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल दागी थी। उत्तर कोरिया का आखिरी मिसाइल परीक्षण 7 नवंबर को हुआ था, जब उसने पूर्वी सागर की ओर एक छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल दागी थी। इससे पहले, अक्टूबर में, उत्तर कोरिया ने प्योंगयांग में एक बड़ी मिलिट्री परेड के दौरान नए हाइपरसोनिक और लंबी दूरी की न्यूक्लियर मिसाइलों का प्रदर्शन किया था।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/pm-modi-inaugurated-the-senior-national-volleyball-championship/103596

पीएम मोदी ने सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का किया शुभारंभ