उत्तर कोरिया ने सोमवार को इस बात की पुष्टि की कि उ

उत्तर कोरिया ने कलस्टर बम वाले मिसाइल का किया परीक्षण

North Korea Tests Tactical Missile with Cluster Warhead

प्योंगयांग (उत्तर कोरिया)। उत्तर कोरिया ने सोमवार को इस बात की पुष्टि की कि उसने उन्नत टैक्टिकल बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया। परीक्षण वाले इस मिसाइल में कलस्टर बम का वारहेड लगा था। इस परीक्षण को खुद किम जोंग उन ने देखा। उनके साथ उनकी 13 साल की बेटी किम जू ऐ भी मौजदू थी।

पांच मिसाइलों से 136 किलोमीटर दूर लक्ष्य पर हमला

नॉर्थ कोरिया की आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी के अनुसार रविवार के अभ्यास में कुल पांच 'ह्वासोंगपो-11 आरए सतह से सतह पर मार करने वाली टैक्टिकल बैलिस्टिक मिसाइलें लगभग 136 किलोमीटर दूर लक्ष्य पर गिरीं।' क्योदो न्यूज ने सरकारी मीडिया के हवाले से बताया कि इस परीक्षण का मुख्य उद्देश्य 'क्लस्टर बम वारहेड और फ्रैगमेंटेशन माइन वारहेड की क्षमता और ताकत को जांचना था, जो टैक्टिकल बैलिस्टिक मिसाइल में लगाए गए हैं।'

क्लस्टर बम की ताकत और घातक क्षमता की जांच

क्लस्टर बम दुनिया के सबसे खतरनाक हथियारों में से एक है क्योंकि इसे बमों का रक्तबीज माना जाता है। कलस्टर बम एक प्रकार का घातक सैन्य हथियार है, जो हवा में या जमीन के ऊपर फटकर अपने अंदर से सैकड़ों छोटे-छोटे विस्फोटक एक बड़े इलाके में बिखेर देता है। इस प्रकार एक बम में सैंकड़ों बम छिपे होते हैं और दूर तक तबाही मचाते हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/up-sugarcane-societies-to-boost-women-entrepreneurship/175870

यूपी में गन्ना समितियां बनेंगी महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का माध्यम