अमेरिका और रूस के बीच परमाणु हथियार नियंत्रण समझौता समाप्त, जानें कब हुई थी ट्रीटी?
Nuclear Treaty Agreement : अमेरिका और रूस के बीच परमाणु नियंत्रण समझौता खत्म हो गया. इस समझौते की पृष्ठभूमि 1991 से है. इस साल अमेरिका और सोवियत के बीच ऐतिहासिक START I समझौता हुआ था. इसमें दोनों परमाणु हथियारों के भंडार को एक तिहाई करने पर सहमत हुए. इस पर अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश (प्रथम) और सोवियत नेता मिखाइल गोर्बाच्चोफ ने हस्ताक्षर किए थे. START I 1994 में ट्रीटी लागू हुई थी. परमाणु हथियारों की संख्या को कम किया गया.
2010 में नई START संधि पर हस्ताक्षर हुए, जो 2011 में लागू हुई. हजारों हथियार कम किए गए. नई START का उद्देश्य हथियारों की होड़ को कम करना था. न्यू START के तहत हथियारों की सीमाएं निर्धारित की गईं. सोवियत संघ और अमेरिका ने अपने परमाणु हथियारों के भंडार को घटा दिया. यह 2021 तक मान्य थी, 2026 तक बढ़ा दी गई थी. अब संख्या पर सीमा लगाने वाला परमाणु नियंत्रण समझौता समाप्त हो गया. सिर्फ रूस और अमेरिका अपने पास विश्व के 87 प्रतिशत हथियार रखे हैं.
शीत युद्ध 1947 से 1991 तक रहा
माना जाता है कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने 1945 में हिरोशिमा और नागासाकी में परमाणु में हथियार गिराया. 1947 के बाद से अमेरिका और सोवियत संघ के बीच शीत युद्ध शुरू हो गया. चार साल बाद 1949 में रूस ने पहला परमाणु परीक्षण किया. हथियारों की होड़ लग गई. 1991 में सोवियत संघ के विघटन के बाद शीत युद्ध समाप्त हो गया.
'अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए सबसे गंभीर क्षण'
गुटरेस ने कहा कि फिर भी इस अनिश्चितता के क्षण में हमें उम्मीद ढूंढनी चाहिए. यह रीसेट करने और तेजी से बदलते माहौल के लिए उपयुक्त हथियार नियंत्रण व्यवस्था बनाने का एक अवसर है.
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा है कि अमेरिका और रूस के परमाणु भंडारों पर सीमा न होने से दुनिया और खतरनाक हो जाएगी.
संधि खत्म होने से पहले पोप लियो ने भी अमेरिका और रूस से अपील की थी. उन्होंने अपने साप्ताहिक संबोधन में उन्होंने कहा था कि इस समझौते को खत्म होने से बचाया जाना चाहिए. उन्होंने डर और अविश्वास की राजनीति छोड़कर साझा भलाई की सोच अपनाने की जरूरत पर जोर दिया.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/piyush-goyal-on-india-us-trade-deal-best-deal-compared-to-neighbouring/131831