Trump : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार

'अमेरिका ही ग्रीनलैंड को बचा सकता है', जानें ट्रंप ने नाटो को लेकर क्या कहा?

'अमेरिका ही ग्रीनलैंड को बचा सकता है', जानें ट्रंप ने नाटो को लेकर क्या कहा?

Trump : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को स्विट्जरलैंड में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने ग्रीनलैंड को लेकर बड़ा बयान दिया है. ट्रंप ने कहा कि यह बर्फ का एक बड़ा खूबसूरत टुकड़ा है. मैं ग्रीनलैंड और डेनमार्क के लोगों का सम्मान करता हूं. 

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान ग्रीनलैंड की मदद की थी. ग्रीनलैंड की रक्षा उसके सिवाए कोई भी देश नहीं कर सकता. सिर्फ अमेरिका ही ग्रीनलैंड को बचा सकता है. अमेरिका ने वर्ल्ड वॉर 2 के वक्त ग्रीनलैंड को बचाया था. हम बेवकूफ थे, जो हमने ग्रीनलैंड को वापस दे दिया.

उन्होंने कहा कि अमेरिका अब बहुत बड़ी मिलिट्री पावर है. अमेरिका ग्रीनलैंड पर कब्जा करने के लिए मिलिट्री का इस्तेमाल कर सकता है. उसे सुरक्षा के लिए ग्रीनलैंड की जरूरत है. USA इस ग्रह का इकोनॉमिक इंजन है, जब अमेरिका में तेज़ी आती है तो पूरी दुनिया में तेज़ी आती है. यह इतिहास रहा है, जब हालात खराब होते हैं तो आप सब भी हमारे साथ नीचे चले जाते हैं.

नाटो को अमेरिका ने दशकों तक फंड दिया : ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि नाटो को अमेरिका ने दशकों तक फंड दिया, लेकिन अमेरिका को उससे बहुत कम मिला. नाटो की सारी की सारी फंडिंग अमेरिका से होती है. सच कहूं तो यूरोप की कुछ जगहें अब पहचानने लायक नहीं रहीं. हम इस पर बहस कर सकते हैं, लेकिन कोई बहस की बात ही नहीं है. मैं किसी का अपमान नहीं करना चाहता और यह नहीं कहना चाहता कि मैं इसे पहचानता नहीं हूं और यह कोई अच्छी बात नहीं है. यह बहुत ही बुरी बात है. मुझे यूरोप पसंद है और मैं चाहता हूं कि यूरोप अच्छा करे, लेकिन यह सही दिशा में नहीं जा रहा है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/air-force-chief-said-military-strength-is-the-ultimate-measure-of-national-pow/105823