Pakistan : लाहौर। पाकिस्तान में संविधान संशोधन पर

पाक में 27 वें संशोधन के विरोध का दायरा बढ़ा, लाहौर हाईकोर्ट के जज का भी इस्तीफा

पाक में 27 वें संशोधन के विरोध का दायरा बढ़ा, लाहौर हाईकोर्ट के जज का भी इस्तीफा

Pakistan : लाहौर। पाकिस्तान में संविधान संशोधन पर विवाद व्यापक रूप लेता जा रहा है। संविधान के 27वें संशोधन के विरोध में देश की न्यायपालिका खुलकर खुलकर सामने आ गई है। इसी कड़ी में 15 नवंबर को लाहौर हाई कोर्ट के वरिष्ठ जज जस्टिस शम्स महमूद मिर्जा ने भी इस्तीफा दे दिया। जस्टिस मिर्जा का लाहौर हाई कोर्ट में कार्यकाल साल 2028 तक था, लेकिन उन्होंने 27वें संशोधन को संविधान, न्यायपालिका पर हमला और देश की न्याय व्यवस्था के लिए खतरनाक बताते हुए अपने पद का त्याग कर दिया।

लाहौर हाई कोर्ट के सीनियर जज जस्टिस शम्स महमूद मिर्जा के इस कदम को पाकिस्तान की न्याय प्रणाली में एक ऐतिहासिक मोड़ के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि यह देश के इतिहास पर पहली बार हुआ जब देश के संविधान में एक संशोधन के विरोध में हाई कोर्ट के एक जज ने इस्तीफा दे दिया है।

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ जजों ने भी दिया इस्तीफा

उल्लेखनीय है कि जस्टिस शम्स के इस्तीफे से पहले सुप्रीम कोर्ट के दो वरिष्ठ जज जस्टिस सैयद मनसूर अली शाह और जस्टिस अथर मीनल्लाह ने भी इस संशोधन के विरोध करते हुए इसे संविधान और न्यायपालिका पर हमला करार देते हुए अपना इस्तीफा दे दिया था। इस पूरे विवाद को लेकर पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर पर आरोप लगाए जा रहे है। मुनीर पर संवैधानिक बदलाव कर पाकिस्तान की संविधान पर कब्जा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/emotional-post-of-rohini-acharya-she-abused/97802