ईरान ने शनिवार को इजरायल के डिमोना और अराद शहर पर

ईरानी मिसाइल हमले में डिमोना और अराद में बच्चों सहित 100 से ज्यादा घायल

Over 100 Injured in Iranian Missile Strikes on Dimona and Arad

तेल अवीव। ईरान ने शनिवार को इजरायल के डिमोना और अराद शहर पर मिसाइल हमला किया। इन हमलों में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सबसे पहला हमला डिमोना शहर पर हुआ, जहां इजरायल की परमाणु केंद्र स्थित है। इसके बाद अराद पर हमला किया गया। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहूं ने अराद के मेयर यैर मायन से बात कर घायलों के लिए अपनी प्रार्थना से अवगत कराया।

घायलों में बच्चे भी शामिल

विदेश मंत्रालय ने बताया कि 100 से ज्यादा घायलों में बच्चे भी है। 'एक्स' पर पोस्ट में मंत्रालय ने कहा कि ईरानी शासन अराद और डिमोना पर मिसाइल हमला कर बरबाद कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि डिमोना में कम से 40 लोग घायल हुए हैं। वहीं, अराद में यह संख्या लगभग 70 है, जिसमें कई गंभीर स्थिति में अस्पताल में हैं। इजरायली प्रसारक चैनल 13 ने शुरुआती संकेतों के आधार पर कुछ लोगों के मारे जाने की आशंका जताई है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ईरान ने परमाणु कार्यक्रम को बताया अपना निशाना

इजरायल के विदेश मंत्रालय ने बताया कि हमले में 100 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिसमें बच्चे भी हैं। इजरायल की राष्ट्रीय आपातकालीन मेडिकल सेवा मेगन डेविड एडोम ने बताया कि डिमोना के रिहायशी इलाके में मिसाइल हमले के बाद 40 से ज्यादा लोगों का इलाज किया। ईरान ने कहा कि वह नतान्ज में अपनी परमाणु सुविधा पर हमले के जवाब में इजरायल के परमाणु कार्यक्रम को निशाना बना रहा है। डिमोना शहर में इजरायल का मुख्य परमाणु रिसर्च सुविधा मौजूद है। वहीं, अराद शहर पर हमले में करीब 70 लोग घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/israel-warns-iranian-missiles-can-reach-europe-and-india/150847

ईरानी मिसाइलों की जद में है यूरोप और भारत: इजरायली सेना