पाकिस्तान में महिलाओं के खिलाफ हिंसा में लगातार

पाक में महिलाओं के खिलाफ हिंसा में भारी में भारी बढ़ोतरी

पाक में महिलाओं के खिलाफ हिंसा में भारी में भारी बढ़ोतरी

2025 में पाकिस्तान में 6,543 घटनाएं

इस्लामाबाद (एएनआई। पाकिस्तान में महिलाओं के खिलाफ हिंसा में लगातार भारी बढ़ोतरी हुई है। महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर नजर रखने वाले संगठन साहिल की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2025 के 11 महीनों में महिलाओं के खिलाफ अपराध में काफी वृद्धि हुई है। मंगलवार को 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' में यह रिपोर्ट प्रमुखता से छापी। रिपोर्ट के अनुसार -इस्लामाबाद राष्ट्रीय क्षेत्र, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान (पीओजीबी) के अखबारों में छपे आंकड़े को इकट्ठा किया गया। इसके मुताबिक, 2025 में पाकिस्तान में 6,543 घटनाएं दर्ज हुईं, जबकि 2024 में 5,253 मामले रिपोर्ट हुए, जो एक साल में लगभग 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। जनवरी-नवंबर 2025 के बीच रिपोर्ट की गई घटनाओं में हत्या के 1,414 मामले, अपहरण के 1,144, मारपीट के 1,060, आत्महत्या के 649 और बलात्कार के 585 मामले शामिल हैं। रिपोर्ट से पता चला कि बलात्कार के 32 फीसदी मामलों में अपराधी महिलाओं के परिचित थे, 17 फीसदी अजनबी थे। 12 फीसदी मामलों में पति ही शामिल थे।

इसे भी पढ़ेंः

पाक में एचआईवी ने महामारी का रूप लिया

https://www.primenewsnetwork.in/world/pakistan-hiv-convert-in-pandemic/99635