इमरान की बहनों व पार्टीजनों जनों पर रात में पानी की बौछारें
इमरान की बहनों व पार्टीजनों जनों पर रात में पानी की बौछारें
अदालत के आदेश के बावजूद भाई से नहीं मिल पाईं
इस्लामाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री -इमरान खान से मिलने के लिए अदियाला जेल के बाहर धरने पर बैठी इमरान खान की बहनों और उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के सदस्यों पर सर्द रात में ठंडे पानी की बौछार की गई। तड़के सुबह 3:58 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में, पार्टी ने कहा, “जेल में बंद पूर्व पीएम के साथ मुलाकात की अनुमति देने वाले अदालत के आदेश के बावजूद पाकिस्तानी अधिकारियों ने अदियाला जेल के बाहर इमरान खान की बहनों और शांति से बैठे पीटीआई कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया है।"
पार्टी ने आगे कहा, "शांतिपूर्ण धरने पर यह क्रूर कार्रवाई बुनियादी मानवाधिकारों और ठंड के मौसम में जमा होने की स्वतंत्रता का उल्लंघन करती है!" पार्टी ने इस पोस्ट के साथ पानी की बौछार का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें लोग ठंड से बचने के लिए घटनास्थल से भागते नजर आ रहे हैं। एक अन्य पोस्ट में पार्टी ने कहा कि इमरान खान के परिवार को जानबूझकर उनसे मिलने से रोका गया, जिसके कारण उन्हें यह धरना देना पड़ा था। पानी की बौछार करना न केवल इमरान खान के कैदी अधिकारों का बेशर्म उल्लंघन है, बल्कि सरकार के अत्याचारों का विरोध करने के लिए जमा हुए लोगों के संवैधानिक अधिकारों पर भी सीधा हमला है। पार्टी ने कहा, "अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों और लोकतंत्र के समर्थकों को पाकिस्तान में इस तरह की अमानवीय और सत्तावादी कार्रवाइयों के सामने चुप नहीं रहना चाहिए। "
इसे भी पढ़ेंः
थाईलैंड ने फिर बम बरसाए
https://www.primenewsnetwork.in/world/combodia-thailand-war/100641