पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने कत

पाक ने इस्लामिक नाटो बनाने की अवधारणा के दिए संकेत

Pakistan Signals Security Alliance With Qatar and Turkey

इस्लामाबाद (पाकिस्तान)। पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने कतर और तुर्किए के साथ सुरक्षा और आर्थिक गठबंधन के संकेत दिए हैं। इस संबंध में उनका सुझाव है कि क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने के लिए विस्तृत सुरक्षा संधि का स्वरूप तैयार किया जा सकता है। पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट 'हम न्यूज' के साथ भेंटवार्ता में आसिफ ने कहा कि इस व्यवस्था पर चर्चा कई चरणों में है और भविष्य में इसमें इन देशों को भी शामिल किया जा सकता है।

सऊदी अरब के साथ पुराने समझौते का दिया हवाला

आसिफ ने कहा- 'अगर सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच पहले से मौजूद इस समझौते में कतर और तुर्किये भी शामिल हो जाते हैं, तो यह स्वागत योग्य होगा। इसके जरिए देशों के बीच ऐसी आर्थिक और रक्षा व्यवस्था हमारे इस क्षेत्र में आए, ताकि क्षेत्र के बाहर पर हमारी निर्भरता कम से कम हो सके।'

बाहरी निर्भरता कम करने की कोशिश

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि प्रस्तावित व्यवस्था किसी भी देश के खिलाफ निर्देशित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य क्षेत्रीय स्थिरता को बढ़ाना और बाहरी निर्भरता को कम करना है। उन्होंने कहा कि दुनिया में निर्भरता तो रहेगी ही, एक अंतरराष्ट्रीय समुदाय है जिसमें सभी देश आर्थिक और अन्य तरीकों से एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। लेकिन अपने क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए मेरा मानना ​​है कि यह समझौता किसी के खिलाफ नहीं है, बल्कि हमारे क्षेत्र के भीतर शांति की रक्षा के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/spanish-team-shoots-mp-rural-tourism-series-in-chhindwara/204273

छिंदवाड़ा की आदिवासी संस्कृति अब पहुंचेगी दुनिया तक, स्पेनिश टीम ने की शूटिंग