पाकिस्तान की वायुसेना ने कंधार एयरपोर्ट के पास निज

कंधार एयर पोर्ट के पास फ्यूल डीपो पर पाक हवाई हमला

Pakistan Air Force

काबुल (अफगानिस्तान)। पाकिस्तान की वायुसेना ने कंधार एयरपोर्ट के पास निजी एयरलाइन ‘काम एयर’ के फ्यूल डिपो पर हवाई हमले किए हैं। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने यह जानकारी दी है। उधर, खोस्त प्रांत में गोलाबारी से चार नागरिकों की मौत हो गई है।

संयुक्त राष्ट्र के विमानों को भी मिलता है ईंधन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में मुजाहिद ने शुक्रवार को बताया कि यह कंपनी घरेलू एयरलाइंस के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र के विमानों के लिए भी ईंधन उपलब्ध कराती है।

फ्यूल स्टोरेज पर पहले भी हमला

मुजाहिद ने पाकिस्तान पर हाजी खान जादा नाम के एक व्यापारी के फ्यूल स्टोरेज पर भी पहले हमला करने का आरोप लगाया है।

खोस्त प्रांत में तोपखाने से हमला

इस बीच, 'टोलो न्यूज' ने रिपोर्ट दी है कि पाकिस्तान की सेना ने खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान से सटे अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत के अलीशेर-तेरेजाई जिले के कई इलाकों में तोपखाने से हमला किया।

एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

इस गोलाबारी में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। फरवरी महीने में दोनों देशों के बीच डूरंड लाइन (सीमा) पर हवाई हमलों का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान ने काबुल और अन्य शहरों पर भी हमले किए हैं।

सब्र का बांध टूटा: पाक

27 फरवरी को पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने ‘खुली जंग’ का ऐलान कर दिया था। उनका कहना था कि पाकिस्तान का ‘सब्र का प्याला भर चुका है।’

तालिबान पर लगाए गंभीर आरोप

उन्होंने तालिबान पर वैश्विक आतंकवादियों को पनाह देने और आतंकवाद को बढ़ावा देने का गंभीर आरोप लगाया है।

अफगानिस्तान का जवाबी दावा

वहीं, अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि 26 फरवरी को सीमा पर हुई जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के 55 सैनिक मारे गए।

यह भी पढ़े: इराक में दाएश हमला, फ्रांसीसी सैनिक हताहत

https://www.primenewsnetwork.in/world/french-soldier-killed-in-isis-attack-in-iraq/148940