सुबह आठ बजे एक हमलावर ने मुख्यालय के गेट पर ही खुद

पेशावर में अर्धसैनिक बल के मुख्यालय पर आत्मघाती हमला तीन की मौत

पेशावर में अर्धसैनिक बल के मुख्यालय पर आत्मघाती हमला तीन की मौत

मुख्यालय में घुसने के प्रयास में एक हमलावर मारा गया

इस्लामाबाद। पेशावर में सोमवार की सुबह अर्धसैनिक संघीय पुलिस बल के मुख्यालय पर आत्मघाती हमले में पुलिस के तीन जवानों की मौत हो गई,जबकि कई अन्य घायल हो गए।

डान की वेबसाइट के मुताबिक सुबह आठ बजे एक हमलावर ने मुख्यालय के गेट पर ही खुद को उड़ा लिया। इसी के साथ ही एक अन्य हमलावार मुख्यालय के अंदर घुसने की कोशिश करने लगा, जिसे सुरक्षा में तैनात जवानों ने तुरंत मार गिराया। इसके बाद पूरे इलाके को सुरक्षा बल के जवानों ने घेरे में लेकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। साथ ही गहन तलाशी अभियान शुरू कर दिया। पेशावर के एकमात्र सबसे बड़े अस्पताल में इमरजेंसी घोषित कर दिया गया। आनन फानन में घायलों को वहां भर्ती कराया गया। अस्पताल के प्रमुख चिकित्सक ने कहा कि अभी यहां साए गए छह घायलों की हालत स्थिर है। इस अर्धसैनिक बल का नाम फ्रंटियर पुलिस बल था, लेकिन कुछ दिन पहले शाहबाज शरीफ की सरकार ने इसका नाम बदलकर फेडरल पुलिस बल कर दिया था। गौरतलब है कि पाकिस्तान में इस तरह के हमलों में काफी तेजी आई है। विशेषकर तहरीक ए तलिबान का सरकार के साथ शांति समझौता टूटने के बाद लगातार टीटीपी सरकारी प्रतिष्ठाो् को निशान बना रहा है। जहां यह हमला हुआ वहीं पास मे्ं ही सेना की छावनी भी है। यह पूरा इलाका आबादीके बीच है। ऐसे में हमले की संवेदनशीलता काफी बढ़ जाती है। 

इसे भी पढ़ेंः

अमेरिका ने रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने का संभावित रास्ता खोजा, ट्रंप बोले—बातचीत आगे बढ़ रही है

https://www.primenewsnetwork.in/world/us-finds-potential-way-to-end-russia-ukraine-war/98449