अमेरिका के मेन (Maine) राज्य स्थित बांगोर इंटरनेशन

अमेरिका में बड़ा विमान हादसा: टेक-ऑफ के दौरान क्रैश हुआ बिजनेस जेट

Plane Crashes During Take-off at Maine's Bangor Airport

मेन (अमेरिका)। अमेरिका के मेन (Maine) राज्य स्थित बांगोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार शाम करीब 7:45 बजे एक बड़ा विमान हादसा हो गया। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के अनुसार, एक बॉम्बार्डियर चैलेंजर 600 विमान टेक-ऑफ के दौरान क्रैश हो गया। इस विमान में कुल आठ लोग सवार थे।

अब FAA और NTSB द्वारा की जाएगी हादसे की जांच

FAA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी देते हुए बताया कि यह शुरुआती जानकारी है और इसमें बदलाव हो सकता है। हादसे की जांच अब FAA और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) द्वारा की जाएगी। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक विमान में सवार लोगों की चोटों या उनकी स्थिति के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है। दुर्घटना का शिकार हुआ विमान 'बॉम्बार्डियर चैलेंजर 650' बिजनेस जेट है।

LLC के नाम पर रजिस्टर्ड है विमान

यह हादसा ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका का एक बड़ा हिस्सा भीषण बर्फबारी और तूफान की चपेट में है। मेन राज्य में तापमान जमाव बिंदु (फ्रीजिंग पॉइंट) से नीचे है और हल्की बर्फबारी के कारण दृश्यता (विजिबिलिटी) बहुत कम थी, जिसे हादसे की एक संभावित वजह माना जा रहा है। संघीय रिकॉर्ड के अनुसार, यह विमान ह्यूस्टन की एक लिमिटेड लायबिलिटी कॉरपोरेशन (LLC) के नाम पर रजिस्टर्ड है। इस घटना के बाद सुरक्षा कारणों से बांगोर एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/us-state-secretary-marco-rubio-greets-india-on-republic-day/130661

गणतंत्र दिवस पर अमेरिकी विदेश मंत्री की बधाई, भारत-अमेरिका रिश्त को बताया 'ऐतिहासिक'