मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरि

पुतिन भी पीस बोर्ड में शामिल होने को तैयार

US–Russia Relations

पुतिन पीस बोर्ड में शामिल होने को तैयार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पीस बोर्ड में शामिल होने के निमंत्रण पर जवाब भेजा है। उन्होंने कहा है कि अमेरिका में फ्रीज की गई रूसी संपत्तियों का इस्तेमाल शांति समझौते के बाद यूक्रेन के युद्ध प्रभावित इलाकों के पुनर्निर्माण में किया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक शांति पहल के लिए भी आर्थिक मदद की बात कही है। राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि अगर रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौता हो जाता है, तो अमेरिका में फ्रीज की गई रूसी संपत्तियों का इस्तेमाल यूक्रेन के उन इलाकों को दोबारा बसाने में किया जा सकता है, जो युद्ध में बुरी तरह तबाह हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका में रखी बाकी फ्रीज रकम को भी शांति के बाद इसी इसी काम में लगाया जा सकता है। 

गाजा शांति पहल के लिए एक अरब डॉलर देने को रूस तैयार  

पुतिन ने यह भी कहा कि रूस, अमेरिका में फ्रीज की गई अपनी संपत्तियों में से एक अरब डॉलर डोनाल्ड ट्रंप की प्रस्तावित ‘बोर्ड ऑफ पीस’ पहल को दे सकता है। यह बोर्ड गाजा में संघर्ष विराम की योजना की निगरानी के लिए बनाया जाना है। उन्होंने कहा कि फिलिस्तीनी लोगों के साथ रूस के खास रिश्तों को   देखते हुए यह योगदान दिया जा सकता है।

यह भी पढ़े: आठ इस्लामी देश पीस बोर्ड में शामिल तैयार

https://www.primenewsnetwork.in/world/eight-islamic-nations-ready-for-board/105920