एफ-15 के चालक दल के लिए बचाव अभियान का स्वागत
वाशिंगटन (अमेरिका)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एफ-15 स्ट्राइक ईगल विमान को तीन अप्रैल को ईरान द्वारा मार गिराए जाने के बाद दो वायु सैनिकों के लिए सफलतापूर्वक चलाए गए खोज और बचाव अभियान का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह अमेरिका के इतिहास का सबसे कठिन अभियान था।
पहाड़ी पर 48 घंटे तक फंसा रहा अफसर
ह्वाइट हाउस में संवाददाओं से बातचीत में उन्होंने कहा-'मैंने अमेरिकी सशस्त्र बलों को निर्देश दिया था कि बहादुर सैनिकों को वापस लाने के लिए जो भी जरूरी हो किया जाए। इस मिशन में 21 अमेरिकी विमानों को लगाया गया था। गिराए गए इस अमेरिकी विमान के चालक दल में एक पायलट और एक शस्त्र सिस्टम का अफसर था। दोनों इजेक्ट कर उतर गए थे। शस्त्र सिस्टम अफसर घायल हो गया था। वह पहाड़ी पर करीब 48 घंटे रहा।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/us-warns-iran-of-biggest-attack-yet-under-trumps-orders/155313